एक्सप्लोरर

Isha Ambani Baby: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

Isha Ambani Anand Welcome Twins: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल के घर एक बेटे और एक बेटी का जन्म हुआ है.

Isha Ambani Anand Welcome Twins: देश के सबसे धनवान शख्स में से एक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है. अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में ये बताया गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है जिसमें एक बेटा और एक बेटी है. 

मीडिया स्टेटमेंट में जानकारी दी गई है कि ईशा और आनंद पीरामल को ट्विन्स बेबी हुए हैं और मां ईशा के साथ उनके दोनों बच्चे स्वस्थ हैं. ईशा अंबानी के बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया बताया गया है और वो दोनों स्वस्थ हैं. 

संयुक्त मीडिया स्टेटमेंट में ये कहा गया
मुकेश और नीता अंबानी के साथ ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल की ओर से जारी संयुक्त मीडिया स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्हें जुड़वां बच्चों के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है और वो सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के आकांक्षी हैं. ये उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फेज़ है.

कल हुआ है ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के बच्चों का जन्म
ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है जबकि अंबानी और पीरामल परिवार ने आज यानी रविवार दोपहर को मीडिया स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी. देश के सबसे बड़े बिजनेस घरानों में से एक अंबानी परिवार और पीरामल परिवार के लिए ये खुशियों की घड़ियां हैं.

साल 2018 में हुई थी ईशा और आनंद पीरामल की शादी
साल 2018 में ईशा अंबानी की शादी हेल्थकेयर बिजनेस ग्रुप पीरामल के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई है. उनकी शादी देश की सबसे महंगी शादियों की लिस्ट में शामिल है जिसमें देश, बॉलिवुड और दुनियाभर की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं.

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर हैं ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को हाल ही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स का डायरेक्टर बनाया गया है. मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों में ईशा अंबानी सबसे बड़ी हैं. उन्होंने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. वहीं कैलीफोर्निया के स्टैनफोर्ड से बिजनेस की एमबीए की पढ़ाई की है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी रिलायंस रिटेल का बिजनेस संभालती हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की इस साल की एजीएम में मुकेश अंबानी ने अपने तीनों बच्चों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलग-अलग कारोबार की बागडोर संभालने का एलान किया था जिसमें ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की कमान सौंपी गई. हालांकि वो लंबे समय से इस कारोबार को देख रही हैं.

ये भी पढ़ें

Jeff Bezos ने दी सलाह, कहा- 'TV, फ्रिज जैसी चीजों पर पैसे खर्च करने से बचें लोग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget