एक्सप्लोरर

Microsoft China: अमेरिका-चीन विवाद, माइक्रोसॉफ्ट के इन सैकड़ों कर्मचारियों पर गिरी पहली गाज

US-China Tariff War: अमेरिकी सरकार ने चीन के अरबों डॉलर के उत्पादों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिससे दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तनाव बढ़ गया है...

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने का व्यापक असर दिखने लगा है. टैरिफ को लेकर शुरू हुए तनाव के बीच पहली गाज गिरी है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के उन सैकड़ों कर्मचारियों पर, जो चीन में काम कर रहे हैं. कंपनी ने उन सभी कर्मचारियों को अन्य देशों में रिलोकेट होने के लिए कहा है.

इन देशों में शिफ्ट होने का विकल्प

वाशिंगटन जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने चीन में काम कर रहे लगभग 700 से 800 कर्मचारियों को अन्य देशों में रिलोकेट होने के लिए कहा है. उनमें से ज्यादातर कर्मचारी चीन के नागरिक हैं. कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को अमेरिका, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया या न्यूजीलैंड में शिफ्ट होने का विकल्प दिया है.

अमेरिका ने उठाया ये कदम

माइक्रोसॉफ्ट ने यह कदम अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखकर उठाया है. दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की सरकार ने चीन के कई उत्पादों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ये टैरिफ इलेक्ट्रिक व्हीकल, बैटरी, पीपीई किट, मेडिकल ग्लव्स, फेस मास्क, इंजेक्शन में इस्तेमाल होने वाले सिरींज और नीडल, नेचुरल ग्रेफाइट जैसे मिनरल्स समेत कई उत्पादों पर लगाए गए हैं. टैरिफ की दरें 25 फीसदी से 100 फीसदी तक हैं. इन टैरिफ से चीन से अमेरिका जाने वाले लगभग 18 बिलियन डॉलर के उत्पादों पर असर होने के अनुमान दिए जा रहे हैं.

पहले भी हो चुका है विवाद

अमेरिका के इस कदम के बाद चीन के द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा सकती है. इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में भी दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध हो चुका है, जिसमें दोनों देशों ने एक-दूसरे के अरबों डॉलर के उत्पादों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया था. दोनों बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने से एक-दूसरे के बाजारों में काम कर रही अमेरिकी-चीनी कंपनियों पर सीधा असर होता है.

चीन में प्रमुख आरएंडडी सेंटर

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि चीन में काम कर रहे कर्मचारियों के रिलोकेट होने से क्षेत्र को लेकर उसकी प्रतिबद्धता और चीन में परिचालन जारी रखने की उसकी नियत पर कोई असर नहीं पड़ता है. चीन कई अमेरिकी कंपनियों के लिए सबसे बड़े बाजारों में एक है, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के अलावा एप्पल और टेस्ला जैसी कंपनियां भी शामिल हैं. माइक्रोसॉफ्ट चीन में 1992 से अपनी सेवाएं दे रही है और करीब 2 दशक से चीन में उसके ऑफिस खुले हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट का अमेरिका से बाहर सबसे बड़ा आरएंडडी सेंटर चीन में ही है.

ये भी पढ़ें: चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के बाद भी नहीं बढ़ रही है डीजल-पेट्रोल की बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget