एक्सप्लोरर

Diesel Sale: चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने के बाद भी नहीं बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की बिक्री

Diesel-Petrol Sale: चुनाव प्रचार अभियान के जोर पकड़ने के साथ डीजल और पेट्रोल जैसे ईंधनों की खपत में हमेशा तेजी आती थी, लेकिन इस बार आंकड़े अलग कहानी कह रहे हैं...

लोकसभा चुनाव 2024 की महीनों लंबी अवधि का आधा समय से ज्यादा बीत चुका है. अब सिर्फ 2-3 सप्ताह का चुनावी सीजन बचा हुआ है. इस बीच डीजल-पेट्रोल की बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले रहे हैं. आंकड़े बताते हैं कि चुनावी अभियान के जोकर पकड़ने के बाद डीजल-पेट्रोल की बिक्री बढ़ने के बजाय कम हो गई है.

इतनी रही पेट्रोल की बिक्री

पीटीआई की एक रिपोर्ट में सरकारी तेल कंपनियों के हवाले से डीजल और पेट्रोल समेत विभिन्न ईंधनों की बिक्री के आंकड़ों की जानकारी दी गई. आंकड़ों के अनुसार, मई महीने के पूर्वार्द्ध यानी पहले 15 दिनों में देश भर में पेट्रोल की बिक्री का आंकड़ा 1.367 मिलियन टन पर रहा. यह साल भर पहले की तुलना में लगभग बराबर है. पिछले साल मई महीने के पहले 15 दिनों में 1.36 मिलियन टन पेट्रोल की बिक्री हुई थी.

डीजल की बिक्री में गिरावट

वहीं डीजल के मामले में तो बिक्री में गिरावट आई है. 1 मई से 15 मई के दौरान देश भर में सरकारी तेल कंपनियों ने 3.28 मिलियन टन डीजल की बिक्री की. यह साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में 1.1 फीसदी कम है. डीजल की बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है. इससे पहले सालाना आधार पर अप्रैल महीने में डीजल की खपत में 2.3 फीसदी की और मार्च महीने में 2.7 फीसदी की गिरावट आई थी.

चुनावी मौसम में बढ़ती है डिमांड

डीजल सबसे ज्यादा खपत होने वाला ईंधन है. आम तौर पर ऐसा देखा जाता रहा है कि चुनावी सीजन में डीजल की मांग बढ़ जाती है. चुनाव प्रचार अभियान के जोर पकड़ने के बाद देश भर में उम्मीदवारों के द्वारा वाहनों का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जिससे डीजल और पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है. हालांकि इस बार अलग तस्वीर सामने आ रही है. जहां डीजल की बिक्री में गिरावट आ रही है, वहीं पेट्रोल की खपत कमोबेश उसी स्तर पर है, जहां पिछले साल थी.

सात चरणों में लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव हर पांच साल में एक बार होता है. इस बार लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान हो रहा है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था. अब तक चार चरणों में मतदान हो चुके हैं. अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होने वाला है. उसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आएंगे.

इन कारणों से भी मिलता है सपोर्ट

अभी डीजल-पेट्रोल की बिक्री में गिरावट के आंकड़े इस कारण भी चौंकाने वाले हैं, क्योंकि चुनावी सीजन के अलावा अन्य फैक्टर भी खपत को सपोर्ट करने वाले मौजूद हैं. उदाहरण के लिए अभी गर्मियों का मौसम चरम पर है. इस सीजन में वैसे भी ईंधन की खपत बढ़ जाती है, क्योंकि लोग गर्मी से बचने के लिए अपनी गाड़ियों में एसी का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा हाल ही में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लंबे समय बाद कटौती की गई थी. मार्च महीने में करीब दो साल के बाद पहली बार डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी. इस सीजन में खेती के चलते भी ईंधन खासकर डीजल की डिमांड में तेजी आया करती है.

सबसे ज्यादा डीजल की बिक्री

देश में सभी पेट्रोलियम उत्पादों की खपत में अकेले डीजल का योगदान लगभग 40 फीसदी रहता है. डीजल के मामले में 70 फीसदी खपत ट्रांसपोर्ट सेक्टर में होती है. कृषि में भी डीजल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है.

एटीएफ और एलपीजी की बढ़ी खपत

डीजल-पेट्रोल के अलावा अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को देखें तो मई महीने में अब तक (1 से 15 मई तक) विमानन ईंधन यानी एटीएफ की बिक्री बढ़ी है. सालाना आधार पर इस दौरान एटीएफ की खपत 4.1 फीसदी बढ़कर 3.14 लाख टन पर पहुंच गई. इसी तरह सालाना आधार पर रसोई गैस यानी एलपीजी की भी बिक्री बढ़ी है. इसकी बिक्री साल भर पहले की तुलना में 1.1 फीसदी बढ़कर 1.21 मिलियन टन हो गई.

ये भी पढ़ें: शिक्षा में योगदान के लिए मशहूर केसोराम इंडस्ट्रीज की चेयरपर्सन मंजूश्री खेतान का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget