एक्सप्लोरर

मेट्रो की पार्किंग के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, 5 साल बाद हुआ पार्किंग चार्जेज में इजाफा

छह से 12 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़ा करने पर 30 की जगह अब 50 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिये 15 की जगह 25 रुपये और साइकिल पर चार की जगह पांच रुपये पार्किंग शुल्क लगेगा.

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पार्किंग चार्जेज में बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें आने वाली एक मई से लागू होंगी. डीएमआरसी की ओर से आज जारी नई पार्किंग दरों के अनुसार पहले छह घंटे के लिये 4 व्हीलर व्हीकल्स का पार्किंग शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है. जबकि इस श्रेणी में 2 व्हीलर वाहनों का पार्किंग शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये और साइकिल के लिये तीन रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये कर दिया गया है. दरअसल पिछले साल अक्टूबर में डीएमआरसी ने मेट्रो के किरायों में बढ़ोतरी कर दी थी और दिल्ली मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी के बाद हर रोज मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में तीन लाख से ज्यादा की कमी आ गई थी. हालांकि धीरे-धीरे इस स्थिति में सुधार देखा गया था. छह से 12 घंटे तक के लिए ये हैं नई दरें दूसरी श्रेणी में छह से 12 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़ा करने पर 30 रुपये की जगह अब 50 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिये 15 रुपये की जगह 25 रुपये और साइकिल पर चार रुपये की जगह पांच रुपये पार्किंग शुल्क लगेगा. 12 घंटे से ज्यादा समय के लिए नई पार्किंग चार्जेज की दरें तीसरी श्रेणी में 12 घंटे से ज्यादा समय तक चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये, दो पहिया वाहन के लिये 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और साइकिल के लिये पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है. मासिक शुल्क नई पार्किंग दरों में मासिक शुल्क भी शामिल है. इसके तहत चार पहिया वाहनों के लिये मासिक पार्किंग शुल्क एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिये 475 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये और साइकिल के लिये 45 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये कर दिया गया है. रात के समय वाहन खड़ा करना भी अब मंहगा मेट्रो की पार्किंग में रात के समय वाहन खड़ा करना भी अब मंहगा हो जायेगा. रात को 12 बजे से सुबह पांच बजे तक चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये, दो पहिया वाहन के लिये 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और साइकिल के लिये पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है. पांच साल बाद किया गया पार्किंग शुल्क में बदलाव डीएमआरसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पार्किंग शुल्क में बदलाव पांच साल बाद किया गया है. मेट्रो का दावा है कि पार्किंग शुल्क में इजाफे के बाद भी अन्य स्थानीय निकायों के पार्किंग शुल्क की तुलना में मेट्रो की पार्किंग अभी भी सबसे सस्ती है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: अब और कितनी गिरेगी कीमत? आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
अब और कितनी गिरेगी कीमत? आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें लेटेस्ट रेट
SIP vs Lumpsum Investment: 1 लाख का निवेश: SIP बेहतर है या Lumpsum? मार्केट के इस दौर में कहां मिलेगा सबसे दमदार रिटर्न?
1 लाख का निवेश: SIP बेहतर है या Lumpsum? मार्केट के इस दौर में कहां मिलेगा सबसे दमदार रिटर्न?
Stock market holiday: क्या आज मुहर्रम पर शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग? क्या सच में 3 दिनों तक बंद रहेगा कारोबार
क्या आज मुहर्रम पर शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग? क्या सच में 3 दिनों तक बंद रहेगा कारोबार
LPG Rate Today: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर आया बड़ा अपडेट, चेक करें आज का रेट
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर आया बड़ा अपडेट, चेक करें आज का रेट

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump Popularity: भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
भारत में कितने लोग ट्रंप को पसंद करते हैं? प्यू रिसर्च की रिपोर्ट ने चौंकाया, आंकड़े देख सिर पीट लेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
झारखंड: रामगढ़ में ट्रक और यात्री वाहन की जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौके पर मौत, 1 की हालत नाजुक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी
Vaibhav Sooryavanshi: ये लड़का तबाही मचाने आया है…वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू से पहले ऐलान, सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी
भरत तख्तानी से तलाक के बाद अब ईशा देओल को जिंदगी में प्यार की कमी हो रही महसूस, बोलीं- 'मेरे बॉयफ्रेंड्स थे....'
तलाक के बाद ईशा देओल को जिंदगी में प्यार की कमी हो रही महसूस, बोलीं- 'मैं बहुत रोमांटिक हूं'
'बिना हमारी इजाजत के कोई...', होर्मुज पर ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों ने बदला रास्ता, जानें कितने गुजरे
'बिना हमारी इजाजत के कोई...', होर्मुज पर ईरान की चेतावनी के बाद जहाजों ने बदला रास्ता, जानें कितने गुजरे
UP Weather: यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
यूपी में आज मिला-जुला रहेगा मौसम, आगरा-वाराणसी में बारिश तो लखनऊ समेत 38 जिलों में लू का अलर्ट
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
घर की चौखट से ग्लोबल करियर तक, बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा ये सब्जेक्ट  
Embed widget