एक्सप्लोरर

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट पर खाने में से निकला 'ब्लेड', सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

Air India Food: एयर इंडिया ने इस गलती के लिए यात्री से माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि खाने में मौजूद मेटल का टुकड़ा सुरक्षा जांच के बिना अंदर कैसे पहुंच गया.

Air India Food: ट्रेन और प्लेन में मिलने वाले खाने को लेकर लगातार अलग-अलग तरह की शिकायतें आती रहती हैं. अब चुकाने वाली घटना में एयर इंडिया के प्लेन में यात्री को खाने में ब्लेड मिला है. वह एयर इंडिया की फ्लाइट से बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जा रहा था. यह ब्लेड खाने में छिपा हुआ था. मुंह में कुछ अजीब महसूस होने के बाद उसने खाना थूक दिया, जिसमें से यह ब्लेड का टुकड़ा निकला. हालांकि, यात्री को कोई चोट नहीं आई है.

खाने में छिपा हुआ था मेटल का टुकड़ा 

उस यात्री मैथ्यूरेस पॉल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने साथ हुई घटना के बारे में लिखा है. साथ ही इसकी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं. उन्होंने कहा कि एयर इंडिया का खाना भी आपको चोट पहुंचा सकता है. उन्हें खाने में एयरलाइन की तरफ से रोस्टेड स्वीट पोटेटो और फिग चाट मिली थी. इसमें एक मेटल का पीस निकला, जो कि ब्लेड की तरह था. खाना चबाने के दौरान मुझे इसका अहसास हुआ. भगवान का शुक्र है कि मुझे कोई चोट नहीं पहुंची. ऐसी घटनाएं एयर इंडिया की छवि को धक्का पहुंचा सकती हैं. यात्री ने लिखा कि यदि यही खाना कोई बच्चा खा रहा होता तो मेडिकल इमरजेंसी पैदा हो सकती थी.  

एयर इंडिया ने मांगी यात्री से माफी 

एयर इंडिया ने इस ट्वीट पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि हमें यह जानकर दुख पहुंचा है. हम ऐसी सेवा किसी यात्री को नहीं देना चाहते हैं. कृपया हमें अपना सीट नंबर और बुकिंग डिटेल शेयर कर दें. हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि इस बारे में तत्काल जांच की जाएगी और कार्रवाई भी होगी. एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यह मेटल का टुकड़ा सब्जियों को काटने वाली मशीन का है. इस बारे में कैटरिंग पार्टनर से भी बात की जाएगी. एयरलाइन पूरी कोशिश करेगी कि भविष्य में ऐसी कोई दिक्कत न हो. एयर इंडिया ने यात्री से घटना के लिए माफी भी मांगी है. 

सोशल मीडिया पर लोग उठा रहे सवाल 

इस घटना पर सोशल मीडिया पर रोचक कमेंट आ रहे हैं. एक यूजर ने इसे कटिंग एज डाइनिंग एक्सपीरियंस बताया है. किसी ने इसे हॉरर स्टोरी तो किसी ने इसे सुरक्षा चूक बताया है. लोग पूछ रहे हैं कि खाने के अंदर मौजूद मेटल का टुकड़ा बिना जांच के अंदर कैसे पहुंच गया. एक यूजर ने लिखा कि उन्हें एयर इंडिया की फ्लाइट में फंगस लगा हुआ खाना दिया गया था. 

ये भी पढ़ें 

PM-KISAN Nidhi: पीएम मोदी कल जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेयर मार्केट की बदली-बदली सी चाल, हरे निशान पर खुला सेंसेक्स; निफ्टी की लाल रही ओपेनिंग
शेयर मार्केट की बदली-बदली सी चाल, हरे निशान पर खुला सेंसेक्स; निफ्टी की लाल रही ओपेनिंग
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget