एक्सप्लोरर

PM-KISAN Nidhi: पीएम मोदी कल जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त, 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाराणसी से लगभग 9.26 करोड़ किसानों को यह पैसा ट्रांसफर करेंगे. कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार, 18 जून को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 17वीं किस्त जारी करेंगे. इसमें लगभग 9.26 करोड़ किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और कई राज्य मंत्री भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में 732 कृषि विज्ञान केंद्र, 1 लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और देश भर के 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर के 2.5 करोड़ से अधिक किसान शामिल होंगे.

50 कृषि विकास केंद्र पर किसानों से बातचीत करेंगे मंत्री

एक विशेष कार्यक्रम 50 चुने हुए कृषि विकास केंद्र (Krishi Vikas Kendra) पर आयोजित किया जा रहा है. यहां कई केंद्रीय मंत्री भी आकर किसानों से बातचीत करेंगे. किसानों को अच्छी कृषि पद्धतियों, कृषि क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी, जलवायु के हिसाब से की जाने वाले खेती के बारे में भी जागरूक किया जाएगा. उन्हें यह भी सिखाया जाएगा कि वे अपने पीएम-किसान लाभार्थी की स्थिति, भुगतान की स्थिति आदि की जांच और किसान-ई-मित्र चैटबॉट का उपयोग कैसे करें. केंद्रीय मंत्री क्षेत्र की प्रशिक्षित कृषि सखियों (Krishi Sakhi) को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे.

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 100 दिन के एजेंडे पर कर रहे काम 

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की इकोनॉमी में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि कृषि हमेशा से प्रधानमंत्री की प्राथमिकता रही है. साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना ने किसानों को सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसा पहुंचाकर लाभ पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि कृषि के माध्यम से आज भी सर्वाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं. देश के खाद्य भंडार को बनाए रखने में किसान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 100 दिन का एजेंडा जल्द आएगा. 

हर 4 महीने में किसानों को मिलते हैं 2000 रुपये 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना 24 फरवरी, 2019 को शुरू की गई है. इसके तहत डीबीटी के माध्यम से देश भर के किसानों को बैंक अकाउंट में हर चार महीने में तीन किस्तों में 6,000 रुपये सालाना मिलता है. भारत सरकार ने देश भर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.04 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा भेजे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Kavach: 5000 करोड़ रुपये में 10000 किमी रेलवे ट्रैक पर लगेगा कवच, रोके जा सकेंगे ट्रेन एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget