एक्सप्लोरर

Link Your Pan With Aadhaar: एसबीआई और एचडीएफसी के कस्टमर 30 जून तक कर लें ये जरूरी काम

इनकम टैक्स एक्ट के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करता है तो उसका पैन कार्ड नियमानुसार काम करना बंद कर देगा. इस नियम के चलते अगले महीने से कोई परेशानी ना हो इसलिए बैंक अपने ग्राहकों को आधार कार्ड से अपना पैन कार्ड लिंक कराने के लिए कह रहे हैं.

यदि आपका अकाउंट भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) या एचडीएफसी बैंक में हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. इस महीने यानी जून के अंत तक आपको अपने आधार कार्ड से अपने पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है. इस अवधि तक जो पैन कार्ड, आधार से लिंक नहीं होंगे वो निष्क्रिय हो जाएंगे जिसके चलते आपकी बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है. इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 139AA में क्लाज 41 के अंतर्गत यदि कोई व्यक्ति अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं करता है तो उसका पैन कार्ड नियमानुसार काम करना बंद कर देगा. 

इस नियम के चलते अगले महीने से कोई परेशानी ना हो इसलिए बैंक अपने ग्राहकों को आधार कार्ड से अपना पैन कार्ड लिंक कराने के लिए कह रहे हैं. एसबीआई ने ट्विटर पर लिखा, "हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वो 30 जून तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लें. जिस से उन्हें अगले महीने से किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े और वो सुविधाजनक तरीके से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें."

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को इनकम टैक्स के इ-पोर्टल पर जाकर पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की सलाह दी है. वहीं, एचडीएफसी बैंक भी SMS के जरिए अपने ग्राहकों को आधार और पैन लिंक करने की सलाह दे रहा है.

जानिए क्यों जरूरी है आधार से पैन से लिंक कराना  

केंद्र सरकार ने 2021 के अपने बजट में इनकम टैक्स के कानून में 234H के नाम से एक और प्रावधान जोड़ दिया था. इस नए प्रावधान के अनुसार यदि कोई व्यक्ति तय की गई तारीख तक आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं करता है तो उसे पेनाल्टी भी देनी पड़ेगी. ये पेनाल्टी 1,000 रुपये तक की हो सकती है. इसके अलावा यदि आपका पैन कार्ड बंद हो जाता है तो आप कई बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

वर्तमान में बैंकों में खाता खुलवाने से लेकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड लेने तक हर जगह आपको पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है. वहीं, यदि आप एक साथ किसी को 50,000 रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर करना चाहते है तब भी आपके लिए पैन कार्ड की जानकारी दर्ज करना आवश्यक होता है. इसके अलावा 50,000 रुपये से अधिक की कीमत के म्यूचूअल फंड, डिबेंचर या बांड वगैरह खरीदने के लिए भी आपको अपने पैन कार्ड की जानकारी दर्ज करने की जरुरत पड़ती है. बिना उसके आपके लिए इन सभी सेवाओं का इस्तेमाल करना संभव नहीं होगा.

यह भी पढ़ें 

गाजियाबाद: मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने के मामले में SP नेता उम्मेद पहलवान गिरफ्तार

PM Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट के विस्तार की हलचल तेज, जून के आखिर तक होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
नोएल टाटा से मतभेद और बोर्ड में असहमति, क्यों चंद्रशेखरन को छोड़ना पड़ा पद?
Bihar News: लालू यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- 'अबकी बार बीजेपी बिहार से...'
लालू यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- 'अबकी बार बीजेपी बिहार से...'
बिलावल के बयान से बौखलाया लश्कर, हाफिज सईद का बेटा तल्हा बोला- ‘हर पाकिस्तानी का सिर शर्म से झुका’
बिलावल के बयान से बौखलाया लश्कर, हाफिज सईद का बेटा तल्हा बोला- ‘हर पाकिस्तानी का सिर शर्म से झुका’

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget