एक्सप्लोरर

Megha Engineering: चुनावी बॉन्ड की दूसरी बड़ी खरीदार, अब सीबीआई ने दर्ज किया घुसखोरी में नाम

MEIL CBI Case: मेघा इंजीनियरिंग का नाम इससे पहले चुनावी चंदा मामले में सामने आया था. कंपनी इलेक्टोरल बॉन्ड की दूसरी सबसे बड़ी खरीदार के रूप में सामने आई थी...

बुनियादी संरचना से जुड़ी परियोजनाओं पर काम करने वाली कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का नाम एक बार फिर से चर्चा में है. हाल ही में कंपनी चुनावी बॉन्ड को लेकर सुर्खियों में रही थी. अब घुसखोरी के एक मामले में सीबीआई ने कंपनी का नाम दर्ज किया है.

सरकारी कंपनियों के 10 अधिकारियों के नाम

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने मेघा इंजीनियरिंग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. यह मामला घुसखोरी से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से शनिवार को बताया गया कि मेघा इंजीनियरिंग ने बिल क्लियर कराने के लिए विभिन्न सरकारी कंपनियों के कई अधिकारियों को घूस में पैसे दिए. मामले में इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के साथ सरकारी कंपनियों के अधिकारियों को भी नामजद किया गया है.

बिल क्लियर कराने के लिए दिए घूस

सीबीआई ने प्राथमिकी में जिन अधिकारियों के नाम को दर्ज किया है, उनमें एनआईएसपी और एनएमडीसी के 8 अधिकारी व मेकॉन के 2 अधिकारी शामिल हैं. आरोप है कि मेघा इंजीनियरिंग के 174 करोड़ रुपये के बिल को क्लियर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को घूस में करीब 78 लाख रुपये दिए गए. सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया है कि ये बिल जगदलपुर इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट से जुड़े काम के थे.

पिछले साल अगस्त में शुरू हुई जांच

सीबीआई ने इस मामले की जांच पहले ही शुरू कर दी थी. 315 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घुसखोरी मामले की प्राथमिक जांच सीबीआई ने 10 अगस्त 2023 को शुरू की थी. यह प्रोजेक्ट जगदलपुर इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में इनटेक वेल, पम्प हाउस और क्रॉस-कंट्री पाइपलाइन बनाने का है. प्राथमिक जांच के बाद घुसखोरी मामले में औपचारिक मामला दर्ज करने का सुझाव 18 मार्च को दिया गया, जिसके बाद 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई.

चुनावी चंदा देने में दूसरे नंबर पर कंपनी

इससे पहले मेघा इंजीनियरिंग का नाम हाल ही में तब चर्चा में आया था, जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए चुनावी चंदा देने वालों के नाम का खुलासा किया था. लिस्ट में मेघा इंजीनियरिंग इलेक्टोरल बॉन्ड की दूसरी सबसे बड़ी खरीदार बनकर सामने आई थी. कंपनी ने अप्रैल 2019 से फरवरी 2024 के बीच कुल 966 करोड़ रुपये का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा था. उसमें से सबसे ज्यादा 584 करोड़ रुपये का डोनेशन भारतीय जनता पार्टी के पास गया था. बीजेपी के अलावा मेघा इंजीनियरिंग ने बीआरएस को 195 करोड़ रुपये, डीएमके को 85 करोड़ रुपये, वाईएसआरसीपी को 37 करोड़ रुपये, टीडीपी को 25 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 17 करोड़ रुपये और जेडीएस, जन सेना पार्टी व जदयू जैसी छोटी पार्टियों को 5 से 10 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा दिया था.

ये भी पढ़ें: अशनीर ग्रोवर की नई कंपनी, इलाज कराने के लिए देगी 5 लाख का इंस्टैंट लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
भारत या पाकिस्तान: किस मुल्क का मुसलमान है ज्यादा अमीर और खुशहाल? जानिए चौंकाने वाले आंकड़े
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
'भैया UPI कर दूं?', 10 रुपए की चाय से 314 लाख करोड़ तक, QR कोड ने कैसे बदल दी छोटे दुकानदारों की जिंदगी?
Lalit Modi: 16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...
16 साल बाद भारत लौटेंगे ललित मोदी, ED केस में ट्रिब्यूनल से मिली बड़ी राहत, बोले- नाना बनूंगा फिर...

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget