एक्सप्लोरर

मारुति सुजुकी का शोरुम नयी शक्ल और नए नाम अरीना के साथ

देश में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी का कहना है कि खरीदने के तौर-तरीकों में आ रहे बदलाव के चलते शोरुम को नयी शक्ल देने की योजना बनी. आजकल तीन चौथाई ग्राहक इंटरनेट पर पूरी जानकारी लेने के बाद ही खरीदारी करते हैं इसीलिए नयी शक्ल में शोरुम में डिजिटल पर तो खासा जोर है.

नई दिल्लीः मारुति सुजुकी की गाड़ियों को खऱीदना अब एक नया अनुभव होगा. क्योंकि कंपनी ने देश भर में अपने 2050 शो रुम को नयी शक्ल देने का ऐलान किया है. नयी शक्ल में ये शो रुम मारुति सुजुकी अरीना के नाम से जाने जाएंगे.

देश में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने वाली कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की खरीदने के तौर-तरीकों में आ रहे बदलाव को देखते हुए ही शो रुम को नयी शक्ल देने की योजना बनी. आज की तारीख में तीन चौथाई ग्राहक इंटरनेट पर पूरी तरह से जानकारी लेने के बाद ही खरीदारी करते हैं . इसीलिए नयी शक्ल में शो रुम में डिजिटल पर तो खासा जोर है ही, ग्राहकों को व्यक्तिगत स्तर पर खास तौर से संतुष्ट करने पर ध्यान दिया गया है. शो रुम के साथ-साथ बेवसाइट में भी खासी तब्दीली की गयी है.

बेबसाइट पर शो रुम जाने का समय नियत करने से ग्राहकों को फायदा ये होगा कि वो जैसे ही शो रुम में पहुंचेगे, वहां पर एक रिलेशनशिप मैनेजर उनकी हर तरह से मदद करने के लिए तैयार मिलेगा. शो रुम में टन स्क्रीन के जरिए तमाम गाड़ियों के बारे में जानकारी ले सकेंगे. यही नहीं शो रुम में एक ऐसा हिस्सा भी होगा, जहां ग्राहक अलग-अलग एक्सेसरी को ‘मिक्स एंड मैच’ के जरिए अपनी गाड़ी पर सजा हुआ देख सकेंगे और उस हिसाब से फैसला करेंगे. शो रुम में कॉफी पर खरीदारी को लेकर चर्चा करने के लिए अलग से इलाका होगा तो गाड़ी की डिलिवरी का इंतजार करने के लिए ‘ओनर लाउंज‘ होगा.

कंपनी का कहना है कि शो रुम की शक्लों सूरत बदलने पर खर्च डीलर को करना होगा जबकि तकनीक व डिजाइन कंपनी मुहैया कराएगी. कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर एस कलसी का अनुमान है कि जगह और शहर के हिसाब से एक शो रुम की शक्ल बदलने पर करीब 1 से डेढ करोड़ रुपये का खर्च आएगा और डीलर इस खर्च को उठाने के लिए तैयार है. उन्होंने जानकारी दी कि इस कारोबारी साल यानी 2017-18 में 80 शो रुम को नयी शक्ल देने की योजना है, जबकि सभी में बदलाव का काम तीन से पांच साल में पूरा हो जाएगा. शो रुम को नयी शक्ल देने की योजना कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत 2020 तक हर साल 20 लाख गाड़ी बेचने की योजना है.

कंपनी ने अलग-अलग शहरों में लैंड पार्सल (प्लॉट का समूह) हासिल करने की भी योजना बनायी है. ये प्लॉट डीलर को लीज पर दिए जाएंगे ताकि वो वहां पर शो रुम विकसित कर सके. कंपनी ने साफ किया कि उसका खुद के मालिकाना हक वाले शो रुम खोलने की कोई योजना नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
भयंकर बढ़ गई डीजल की डिमांड, 15 दिनों में खर्च 36.5 लाख टन ईंधन
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
कल बैंक जाने का है प्लान? पहले जानें क्या सोमवार को खुले रहेंगे ब्रांच
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
मोदी सरकार देगी पूरे 15000 रुपये! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम, जानें डिटेल
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget