एक्सप्लोरर

Maruti को पहली तिमाही में हुआ मुनाफा, कंपनी का प्रॉफिट बढ़कर हुआ 1000 करोड़ के पार

Maruti Suzuki India: पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 1,036 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

Maruti Suzuki India Q1 Result: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया इंडिया (Maruti Suzuki India) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 1,036 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी ने कोविड-19 से प्रभावित वित्त वर्ष 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में 475 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

कंपनी की सेल्स बढ़कर हुई 26512 करोड़
MSI ने बुधवार को बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री बढ़कर 26,512 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 17,776 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने कहा कि 2021-22 की पहली तिमाही में उसका प्रदर्शन महामारी के कारण प्रभावित हुआ था. ऐसे में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही से समान आधार पर नहीं हो सकती है. 

जून तिमाही में बेचे 4,67,931 यूनिट
मारुति ने जून तिमाही के दौरान 4,67,931 वाहनों की बिक्री की है. एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी ने 3,53,614 वाहन बेचे थे. बयान के मुताबिक, घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 3,98,494 इकाई की रही. इस दौरान कंपनी ने 69,437 वाहनों का निर्यात किया.

शुद्ध लाभ बढ़कर पहुंचा 1000 करोड़ के पार
मारुति सुजुकी का एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 1,013 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 440 करोड़ रुपये था. कंपनी की शुद्ध आय भी अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 25,286 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 16,799 करोड़ रुपये थी.

कंपनी के शेयर्स 1.62 फीसदी चढ़े
मारुति ने बताया कि सेमीकंडक्टर की कमी के कारण 2022-23 की पहली तिमाही में करीब 51,000 इकाइयों के उत्पादन का नुकसान हुआ. कंपनी के पास जून तिमाही के अंत तक 2,80,000 इकाइयों की बुकिंग का ऑर्डर वेटिंग में है. इस बीच, मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई में 1.62 फीसदी चढ़कर 8,660.05 रुपये पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें:
Bank Holidays: रक्षाबंधन-जनमाष्टमी समेत कई त्योहारों पर बंद रहेंगे बैंक, अगस्त में पूरे 18 दिन की रहेगी छुट्टी, फटाफट चेक करें लिस्ट

Indian Railways: जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर जैसी कई जगह घूमने का मौका, रहने की व्यवस्था होगी फ्री, जल्दी से करा लें बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget