एक्सप्लोरर

Market This Week: आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी और विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे बाजार की चाल

Market This Week: 7 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति का एलान करेगा और बाजार की नजरें इस पर टिकी हुई है. वहीं 8 दिसंबर को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे भी बाजार पर असर डालेंगे.

Market This Week: दिसंबर का महीना चल रहा है और नए महीने की शुरुआत में भारतीय बाजार के लिए अच्छे संकेत ही निकलकर आए हैं. भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता जबरदस्त तेजी के साथ उछाल भरा साबित हुआ है. इस हफ्ते भी शेयर बाजार के लिए संकेत अहम हैं क्योंकि आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति के नतीजे घोषित करेगा. 

कल से शुरू होगा नया कारोबारी हफ्ता, जानिए किन संकेतों पर रहेगी नजर
भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों पर फैसले से इस हफ्ते मुख्य रूप से स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. आर्थिक जानकारों ने यह राय जताई है. उनका कहना है कि इसके अलावा वैश्विक रुझान और विदेशी फंड्स की गतिविधियां भी बाजार को दिशा देंगी. बाजार के निवेशकों की निगाह सप्ताह के दौरान राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी रहेगी.

जानिए बाजार के एक्सपर्ट की राय
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, "वैश्विक संकेतों की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हालांकि, बाजार भागीदारों की निगाह घरेलू संकेतकों मसलन रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजों तथा गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर भी रहेगी. विधानसभा चुनावों के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे." मीणा ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका में बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई है और आगे बाजार की इसपर भी नजर होगी. मैक्रो इकनमिक मोर्चे पर सोमवार को सर्विस सेक्टर के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े आएंगे.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का क्या है कहना
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, "निवेशक बेसब्री से विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं." बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 574.86 अंक या 0.92 फीसदी के फायदे में रहा. 

बाजारों के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर होगी आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी
सैमको सिक्योरिटीज में मार्केट आउटलुक चीफ अपूर्व सेठ का मानना है कि इस सप्ताह शेयर बाजारों के लिए सबसे बड़ा घटनाक्रम रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा है. कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट-तकनीकी अनुसंधान अमोल अठावले ने कहा कि बाजार के लिए आगे दो प्रमुख घटनाक्रम रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा और दिसंबर के बीच में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक है. इनसे तय होगा कि निकट भविष्य में निवेशकों का 'मूड' कैसा रहने वाला है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण रहेगा.

आने वाले हफ्तों में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा.
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार की दिशा रिजर्व बैंक की मौद्रिक बैठक के नतीजे से तय होगी. नायर ने कहा कि ऊंचे वैल्यूएशन, फेडरल रिजर्व की बैठक और चीन में कोविड बैन की वजह से आने वाले हफ्तों में बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च चीफ दीपक जसानी ने कहा कि सात दिसंबर को रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पता चलेगा कि आगे देश में ब्याज दरों का रुख कैसा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें

Market Capitalization: बीते हफ्ते इन कंपनियों ने कराई 1.15 लाख करोड़ रुपये की शानदार कमाई, कई शेयरों में बना मोटा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget