एक्सप्लोरर

लगातार दूसरे दिन गिरे बाजारः 43 अंक गिरकर सेंसेक्स 34900 के पार बंद

आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 43.13 अंक की गिरावट के साथ 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 34,906 पर जाकर बंद हुआ है.

नई दिल्लीः शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. चीन-अमेरिका में ट्रेड वॉर की बढ़ती चिंताओं के बीच ग्लोबल बाजार में आज सुस्ती के माहौल में कारोबार देखा गया है. ग्लोबल संकेतों की गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजार में भी आज कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिला. कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में और सुस्ती देखी गई और आखिरकार बाजार हल्की गिरावट पर बंद हुए हैं. आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी के चलते बाजार को कुछ सहारा मिला पर इससे बाजार ज्यादा ऊपर नहीं जा पाए.

आपके लिए चिंता की खबर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के चलते डॉलर की कीमतों पर असर देखा जा सकता है. डॉलर की कीमत का असर रुपये के ऊपर आने से घरेलू निवेशक भारतीय बाजार से अपना निवेश निकाल सकते हैं और इसके चलते घरेलू शेयर बाजार में और ज्यादा कमजोरी आ सकती है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों का इंडेक्स सेंसेक्स 43.13 अंक की गिरावट के साथ 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 34,906 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 18.95 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 10,614 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, पीएसयू बैंक और निजी बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. फाइनेंस, मेटल शेयरों में मामूली तेजी रही और पीएसयू बैंकों में 0.63 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल निफ्टी के 50 में से 18 शेयरों में तेजी के साथ और बाकी 32 शेयरों में गिरावट के लाल निशान में कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में एमएंडएम 2.79 फीसदी, बजाज फाइनेस 2.55 फीसदी, कोल इंडिया 2.27 फीसदी, यस बैंक 1.73 फीसदी और बजाज फाइनेंस 1.45 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं.

आज निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में एचपीसीएल 2.78 फीसदी, हिंडाल्को 1.98 फीसदी, ग्रासिम 1.95 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.93 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 1.69 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget