एक्सप्लोरर

आर्थिक समीक्षा के बाद बाजार नई ऊंचाई परः सेंसेक्स रिकॉर्ड 36,283 पर, निफ्टी 11,130 के नए हाई पर बंद

अंत में सेंसेक्स 232.81 अंक या 0.65 फीसदी के तेजी के साथ 36,283.25 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले 24 जनवरी को सेंसेक्स ने 36,161.64 अंक का रिकॉर्ड बनाया था.

नई दिल्लीः बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 233 अंक की छलांग के साथ फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. संसद में आज पेश आर्थिक समीक्षा 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की गुलाबी तस्वीर पेश की गई है जिससे बाजार में तेजी आई. समीक्षा में कहा गया है कि 2018-19 में भारत की जीडीपी की विकास दर 7-7.5 फीसदी रहेगी, जिससे भारत एक बार फिर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

वहीं ब्रोकरों ने कहा कि फरवरी के डेरिवेटिव कॉन्ट्रेक्ट की शुरुआत और एफडीआई फ्लो और यूरोपीय बाजारों की मजबूत शुरुआत बाजार का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख से खुलने के बाद दिन में कारोबार के अपने सबसे उच्चस्तर 36,443.98 अंक तक गया. हालांकि, बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से यह कुछ नीचे आया.

रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए बाजार अंत में सेंसेक्स 232.81 अंक या 0.65 फीसदी के तेजी के साथ 36,283.25 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ. इससे पहले 24 जनवरी को सेंसेक्स ने 36,161.64 अंक का रिकॉर्ड बनाया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.75 अंक या 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 11,130.40 अंक के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया. इससे पहले निफ्टी ने 24 जनवरी को 11,086 अंक का रिकॉर्ड बनाया था.

आर्थिक समीक्षा का असर आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि बड़े सुधारों की वजह से जीडीपी की वृद्धि दर सुधरेगी. अगले वित्त वर्ष में यह और मजबूत होगी. बजट पूर्व समीक्षा कहती है कि भारत दुनिया की सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली अर्थव्यवस्था है. पिछले तीन साल के दौरान भारत की औसत वृद्धि दर वैश्विक वृद्धि से करीब चार फीसदी अंक ऊंची है. वहीं उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में यह तीन फीसदी ज्यादा है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज ऑटो शेयरों में करीब 1.5 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई और आईटी शेयरों में करीब 1 फीसदी का उछाल दिखा. फाइनेंशियल सर्विसेज शेयर में 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया शेयर 0.7 फीसदी की ऊंचाई पर बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से 22 शेयर गिरावट के साथ और बाकी 28 शेयर तेजी के साथ बंद हुए हैं. चढ़ने वाले शेयरों में आयशर मोटर्स 3.89 फीसदी और मारुति 3.60 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. एचडीएफसी 3.31 फीसदी और यूपीएल 2.61 फीसदी उछाल पर बंद हुए हैं. भारती इंफ्राटेल भी 2.61 फीसदी की तेजी पर बंद होने में कामयाब रहे हैं.

गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 5.89 फीसदी, ल्यूपिन 4.21 फीसदी, गेल 3.31 फीसदी और भारती एयरटेल 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. वहीं एचपीसीएल 2.37 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget