एक्सप्लोरर

बाजार में उछालः सेंसेक्स 161 अंक ऊपर 33,788 पर बंद, निफ्टी 10,400 के करीब

आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर खींचा.

नई दिल्लीः हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत अच्छी रही है. आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआत से ही अच्छी तेजी देखी गई और बाजार को इनसे सपोर्ट मिला है. ये लगातार चौथा दिन है जब घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के साथ बंद मिला है. आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर खींचा. बैंकिंग शेयरों की लिवाली से भी बाजार को सपोर्ट मिला है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 161.57 अंक यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 33,788.54 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 47.75 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 10,379.35 पर जाकर बंद हुआ है.

बाजार में उछालः सेंसेक्स 161 अंक ऊपर 33,788 पर बंद, निफ्टी 10,400 के करीब

सेक्टोरियल इंडेक्स निफ्टी के सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखा गया है. आईटी, मीडिया, फार्मा और रियलटी शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. मीडिया शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. वहीं आईटी शेयरों में 0.57 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है. फार्मा शेयर 0.4 फीसदी और रियलटी शेयर मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के 50 में से 24 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 26 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में बीपीसीएल 3.78 फीसदी की तेजी दिखी है. एक्सिस बैंक में 3.44 फीसदी की उछाल दिखी और एचपीसीएल 3.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है. हिंडाल्को 3.27 फीसदी और आईओसी 3.16 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में आज जी एंटरटेनमेंट 2.14 फीसदी, ल्यूपिन 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. टाटा मोटर्स 1.61 फीसदी और इंफोसिस 1.38 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हुए हैं. भारती एयरटेल 1.29 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हो पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
च्युइंग गम पर लगेगा भारी टैक्स, हाई कोर्ट ने फैसले में कहा- यह खाने की चीज नहीं है
च्युइंग गम पर लगेगा भारी टैक्स, हाई कोर्ट ने फैसले में कहा- यह खाने की चीज नहीं है
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget