एक्सप्लोरर

बाजार में फिर रिकॉर्ड ऊंचाईः सेंसेक्स 391 अंक ऊपर 37,556 पर, निफ्टी 11361 पर बंद

आज अच्छे ग्लोबल संकेतों के सहारे बाजार में तेजी का रुख देखा गया और मौसम विभाग ने मानसून के लिए जो कहा है उससे भी बाजार में हरियाली देखने को मिली.

नई दिल्लीः घरेलू बाजार में आज फिर रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ बंद मिला. लगातार 2 दिन की गिरावट के बाद आज फिर बाजार में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला देखने को मिला. आज के कारोबार में सेंसेक्स ने करीब 400 अंकों की जबर्दस्त उछाल के साथ ट्रेड खत्म किया. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी के बल पर फिर एक बार एतिहासिक बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में बढ़त आज अच्छे ग्लोबल संकेतों के सहारे बाजार में तेजी का रुख देखा गया और मौसम विभाग ने मानसून के लिए जो कहा है उससे भी बाजार में हरियाली देखने को मिली. इसके अलावा मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तेजी के चलते भी बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली. आज के कारोबार के दौरान मिडकैप के अलावा लार्जकैप और हैवीवेट शेयरों में भी शानदार तेजी देखने को मिली और इससे स्टॉक मार्केट में बूम रहा.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 391 अंक यानी 1.05 फीसदी की शानदार उछाल के साथ 37,556.16 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 116.10 अंक यानी 1.03 फीसदी की तेजी के साथ 11,360.80 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज की तेजी के दौरान सारे सेक्टोरियल इंडेक्स में बढ़त के हरे निशान में कारोबार बंद हुआ है और सबसे ज्यादा 1.54 फीसदी का उछाल फाइनेंशियल शेयरों में देखा गया है. इसके बाद बैंक निफ्टी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. मीडिया शेयर 1.30 फीसदी ऊपर हैं और एफएमसीजी शेयरों में 1.13 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार के दौरान निफ्टी के 50 में से 16 शेयरों में गिरावट के साथ और 33 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 6.24 फीसदी की तेजी देखी गई है. एक्सिस बैंक में 5.16 फीसदी और वेदांता लिमिटेड में 4.11 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. इसके अलावा यस बैंक 3.11 फीसदी और गेल में 2.73 फीसदी की उछाल के साथ ट्रेड खत्म हुआ है.

आज गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा 1.41 फीसदी और टाटा मोटर्स 1.02 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. ग्रासिम में 0.91 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प में 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. इंडसइंड बैक में 0.45 फीसदी की सुस्ती के साथ ट्रेडिंग खत्म हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
Live: ईरान की अमेरिका को बड़ी धमकी, 200 डॉलर प्रति बैरल तक तेल खरीदने को रहें तैयार; ट्रंप का भी आया रिएक्शन
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1, देखें ताजा रैंकिंग
टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में इन 4 भारतीयों का दबदबा, अभिषेक शर्मा अब भी नंबर-1
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
ताजमहल में रात में लाइट जलाने पर है पाबंदी, क्या ये सुरक्षा का मामला है या कुछ और? जानें पूरा इतिहास
Embed widget