एक्सप्लोरर

तेजी के बाद सेंसेक्स 31270 के करीब, निफ्टी 9660 के ऊपर बंद

नई दिल्लीः कल की बड़ी गिरावट के बाद आज के कारोबार में तेजी लौटी और सेसेंक्स-निफ्टी अच्छी तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी के चलते बाजार में उठापठक देखी जा रही थी. हालांकि आरबीआई की पॉलिसी के ऐलान के बाद बाजार में खरीदारी लौटी जिसके आधार पर बाजार में अच्छी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. आज तेजी के दौरान निफ्टी ऊपर में 9678.55 तक पहुंचा था तो सेंसेक्स 31347 तक पहुंचा था. हालांकि आखिर में सेंसेक्स 31270 के आसपास तो निफ्टी 9660 के ऊपर बंद हुआ.

0706201705_HC_BSE_Sensex-600

क्यों आई थी बाजार में गिरावट दोपहर के कारोबारी सत्र में आईटी सेक्टर को लेकर एक बुरी खबर आई जिसने बाजार को नीचे खींचा. दरअसल इंफोसिस के सीओओ, प्रवीण राव ने आज कहा कि आईटी सेक्टर की रफ्तार अगले 18 महीनों तक धीमी रह सकती है. आईटी कंपनियों को ग्राहकों की तरफ से प्राइसिंग में 20-30 फीसदी की कटौती देखने को मिल रही है. आईटी सेक्टर को मुनाफे और ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए खर्च में बड़े पैमाने पर कटौती करनी पड़ सकती है. हाल ही में आईटी सेक्टर में हो रही छंटनी को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 81 अंक यानि 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 31,271 के स्तर पर बंद हुआ जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 27 अंक यानि 0.3 फीसदी तक बढ़कर 9,664 के स्तर पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार में आईटी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आईटी में करीब 1.9 फीसदी की गिरावट देखी गई. चढ़ने वाले सेक्टर्स में फार्मा 1.37 फीसदी और पीएसयू बैंक 1.24 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. वहीं मेटल शेयरों में करीब 1 फीसदी और ऑटो शेयरों में 0.77 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है. एनर्जी शेयर 0.96 फीसदी और एपएमसीजी सेक्टर के शेयर 0.66 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के 50 में से सिर्फ 14 शेयरों में ही गिरावट रही और 36 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में अरबिंदो फार्मा 2.20 फीसदी और रिलायंस इंड्स्ट्रीज 2 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं. आईसीआईसीआई बैंक 1.88 फीसदी और आयशर मोटर्स 1.86 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हो पाए हैं. वेदांता का शेयर 1.66 फीसदी और बैंक ऑफ बडौ़दा का शेयर 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं.

0706201704_HC_Top_Gainers-300

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में टीसीएस 3.04 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.12 फीसदी फीसदी की गिरावट पर जाकर बंद हुए हैं. इंफोसिस और विप्रो 2.05 फीसदी नीचे बंद हुए हैं. एचसीएल टेक और बीपीसीएल 1.17 फीसदी की कमजोरी दिखाकर बंद हुए हैं. यस बैंक 0.77 फीसदी और भारती इंफ्राटेल में 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Interest Rate: 3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
3 साल की FD पर मिल रहा है 8.3% तक बंपर ब्याज, देखें बैंकों की लिस्ट
Petrol: 5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
5 अगस्त से मिलेगा प्योर पेट्रोल, E20 से मिलेगा छुटकारा? सरकार ने क्या बताया
Cyber Fraud: ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, RBI को दिए ये सख्त निर्देश
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम
मैच्योरिटी से पहले बंद करा रहे FD, बैंक कितना लेंगे चार्ज? समझें नियम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget