एक्सप्लोरर

बाजार में आई बड़ी गिरावटः निफ्टी 8900 के नीचे, सेंसेक्स 145 अंक टूटा

नई दिल्लीः आज भारतीय शेयर बाजार में भारी मुनाफावसूली देखी गई जिसके चलते बाजार नीचे आकर बंद हुआ है. बाजार की शुरुआत अच्छी हुई थी लेकिन दिन बढ़ते-बढ़ते बाजार की चाल सुस्त पड़ गई. जीडीपी आंकड़ों के बाद बाजार में आए उत्साह के बीच देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को पहले तेजी का रुख रहा, लेकिन बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए, ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी होने के चलते बाजारों ने सारी बढ़त गंवाई और सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 फीसदी नीचे गिरे. ऊपरी स्तरों से निफ्टी ने 90 अंकों से ज्यादा की तेजी गंवाई वहीं सेंसेक्स ने एक दिन में ऊपरी स्तर से 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट दिखाई. कारोबार खत्म होते होते निफ्टी 8900 के पास बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 28850 के नीचे बंद हुआ है.

कैसी रही बाजार की चाल? आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 145 अंक यानी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 28,839 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 46 अंक यानी 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 8,899 के स्तर पर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज के कारोबार में बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली दिखी है. बैंक निफ्टी 1.1 फीसदी गिरकर 20,560 के स्तर पर बंद हुआ है. निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी के एफएमसीजी इंडेक्स में 1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बीएसई के पावर इंडेक्स में 1.9 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स में 4.3 फीसदी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1.4 फीसदी की कमजोरी आई है. हालांकि ऑटो शेयरों में थोड़ी खरीदारी जरूर दिखी है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स डीवीआर, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज ऑटो, हीरो मोटो, टीसीएस और विप्रो 2.9-0.4 फीसदी तक मजबूत होकर बंद हुए हैं. वहीं निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में बीपीसीएल, आइडिया सेल्युलर, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.7-1.9 फीसदी तक टूटकर बंद हुए.

मिडकैप शेयरों का क्या रहा हाल? मिडकैप स्टॉक्स को देखें तो नाल्को, हैवेल्स, एनएलसी इंडिया, मैरिको और कंटेनर कॉर्प सबसे ज्यादा 5.25-0.8 फीसदी की तेजी दिखाकर बंद हुए हैं. लेकिन बायोकॉन, वॉकहार्ट, इलाहाबाद बैंक, अदानी पावर और जेएसडब्ल्यू एनर्जी सबसे ज्यादा 7.3-3.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget