एक्सप्लोरर

मार्केट रेगुलेटर SEBI का चला BSE पर डंडा, लाखों रुपये का लगाया जुर्माना, जानें आखिर क्या है वजह

SEBI Slaps Penalty: मार्केट रेगुलेटर ने ये भी देखा कि डेटा प्रसार की प्रक्रिया में ऐसे पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे जो ये सुनिश्चित कर सकें कि सभी शेयरहोल्डर्स को जानकारी एक साथ और समान रूप से प्राप्त हो.

SEBI Imposes Fine On BSE: भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड यानी SEBI ने BSE पर डंडा चलाते हुए उसके ऊपर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. मार्केट रेगुलेटर को अपनी जांच के दौरान एक्सचेंज के डिस्क्लोजर सिस्टम व कम्प्लायंस की प्रोसेस में खामियां मिली है. सेबी ने साल 2021 के फरवरी और 2022 के सितंबर के बीच किए गए निरीक्षण के बाद इस तरह का कड़ा कदम उठाया है.

अपनी जांच के दौरान सेबी को ये भी पता चला का उन ब्रोकर्स के खिलाफ BSE ने किसी तरह का एक्शन नहीं लिया, जो क्लाइंट कोड में अक्सर बदलाव किया करते थे. इसके साथ ही, बिना पर्याप्त जांच के ही अनरिलेटेड इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स के कोड में बदलाव देने की इजाजत के साथ ही एक्सचेंज ने एरर एकाउंट्स से किए गए ट्रेड्स का भी पूरी तरह से रिव्यू नहीं किया.

सेबी का चला डंडा

पैतालीस पन्नों के अपने आदेश में सेबी ने कहा कि बीएसई की प्रणालीगत संरचना ने उसके भुगतान करने वाले ग्राहकों और आंतरिक लिस्टिंग कंप्लायंस मॉनिटरिंग (LCM) टीम को कॉर्पोरेट घोषणाओं तक सार्वजनिक रूप से वेबसाइट पर जारी होने से पहले पहुंच प्रदान की, जिससे नियमन का उल्लंघन हुआ.

मार्केट रेगुलेटर ने यह भी देखा कि डेटा प्रसार की प्रक्रिया में ऐसे पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं थे, जो ये सुनिश्चित कर सकें कि सभी शेयरहोल्डर्स को जानकारी एक साथ और समान रूप से प्राप्त हो. ये बाजार की अखंडता बनाए रखने और अनुचित सूचना लाभ को रोकने के लिए अत्यंत आवश्यक है.

बीएसई की दलील

इधर, बीएसई ने अपनी सफाई में कहा कि उसकी ओर से किया गया उल्लंघन तकनीकी रुप से था, ऐसे में निवेशकों को किसी तरह का न ही कोई नुकसान पहुंचा है और न ही किसी तरह का कोई फायदा एक्सचेंज को मिला है. हालांकि, BSE की इस सफाई से SEBI सहमत नहीं हुआ और कहा कि बीएसई का कदम मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशन और फर्स्ट लेवल रेगुलेटर के तौर पर जिम्मेदारियों के अनुरुप नहीं था.

ये भी पढ़ें: क्या दुनिया में कुछ बड़ा होने वाला है? यूरोपीय देश डोनाल्ड ट्रंप से वापिस मांग रहे अपना सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget