एक्सप्लोरर

दलाल स्ट्रीट हुई लालः यस बैंक में निवेशकों के डूबे 22 हजार करोड़, DHFL 42% टूटा

सिर्फ आज की गिरावट से यस बैंक के निवेशकों के लिए आज का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ और इंवेस्टर्स के करीब 22,000 करोड़ रुपये डूब गए.

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज एक समय 1000 अंकों के करीब गिरावट देखी गई जिसके चलते बाजार में हडकंप मच गया. डीएचएफएल और यस बैंक के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते बाजार ने गोता लगाया और निवेशकों में अफरातफरी मच गई. हालांकि बाजार में तुरंत ही थोड़ी रिकवरी आई और 900 अंक उबरने के बाद शेयर बाजार में कारोबार बंद होते होते गिरावट सीमित रही. आज की गिरावट के चलते दलाल स्ट्रीट में निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये डूब गए.

कैसी रही बाजार की चाल कारोबार बंद होते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 279.62 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 36,841.60 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 91.25 अंक यानी 0.81 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 11,143.10 पर जाकर बंद हुआ है.

क्यों आई बाजार में भारी गिरावट आज के कारोबार में यस बैंक और डीएचएफल के शेयर के जबर्दस्त गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा. आरबीआई ने यस बैंक के सीईओ राणा कपूर का कार्यकाल 31 जनवरी 2019 तक करने के फरमान के बाद आज यस बैंक के शेयर में 34 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई. इस शेयर में आज लिस्टिंग के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. यस बैंक का मार्केट कैप 73,000 करोड़ रुपये से ज्यादा था जो आज के कारोबार की गिरावट के बाद 25,000 करोड़ रुपये से नीचे आ गया. सिर्फ आज की गिरावट से यस बैंक के निवेशकों के लिए आज का दिन ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ और इंवेस्टर्स के करीब 22,000 करोड़ रुपये डूब गए.

डीएचएफएल इसके अलावा डीएचएफएल (दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड) के शेयरों को लेकर उड़ी एक अफवाह के चलते आज शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर तक गिर गया और इसमें एक समय 57.42 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई थी. इसके चलते इसका मार्केट कैप करीब 10,000 करोड़ रुपये तक घट गया था. आज कारोबार बंद होते समय डीएचएफएल का शेयर 42 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ. डीएचएफएल के शेयर के अलावा आज एनबीएफसी और फाइनेंसिंग कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट आई जिसने मुख्य रूप से बाजार को डुबाने का काम किया.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ और सबसे ज्यादा गिरावट रियलटी शेयरों में देखी गई और ये 3.51 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं. इसके बाद निजी बैंक शेयरों में 3.45 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. फार्मा शेयर 2 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं और आईटी शेयरों में 1.43 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 23 शेयरों में तेजी के साथ और बाकी 27 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ. निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में यस बैंक 29.46 फीसदी की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 8.5 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ और बजाज फाइनेंस 4.27 फीसदी की सुस्ती के साथ बंद हो पाया है. यूपीएल में 3.80 फीसदी और कोटक बैंक में 3.42 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है.

चढ़ने वाले शेयरों में भारती इंफ्राटेल और बीपीसीएल 3-3 फीसदी की तेजी पर बंद हुए. आईओसी में 2.70 फीसदी, हिडाल्को में 2.25 फीसदी और एचपीसीएल में 2.05 फीसदी की बढ़त के साथ बंद देखा गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget