एक्सप्लोरर

बाजार में शानदार उछाल के साथ क्लोजिंगः सेंसेक्स 996 अंक ऊपर चढ़कर 31,605 पर बंद, निफ्टी 9300 के पार

घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार कारोबार हुआ और ट्रेडिंग खत्म होते समय सेंसेक्स में करीब 1000 अंकों की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ.

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज जबरदस्त रौनक रही और बाजार गुलजार रहा. मई की एक्सपायरी जो कल होगी उससे पहले आज बाजार के लिए शानदार तेजी का दिन साबित हुआ. सेंसेक्स करीब 1000 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ और निफ्टी करीब 300 अंकों के उछाल के साथ 9300 के ऊपर जाकर बंद हुआ.

कैसे बंद हुआ बाजार आज के कारोबार के खत्म होते समय बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 996 अंकों के उछाल के साथ 3.25 फीसदी ऊपर चढ़कर 31,605 पर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 286 अंकों की तेजी के साथ 3.17 फीसदी चढ़कर 9315 पर जाकर बंद हुआ है.

बैंक निफ्टी में रही शानदार तेजी बैंक निफ्टी में भी आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला और ये एक हफ्ते के उच्च स्तर पर जाकर बंद होने में कामयाब रहा है. बैंक निफ्टी में आज जो वॉल्यूम रहे वो पिछले दो महीने के सबसे ऊंचे वॉल्यूम दर्ज किए गए हैं. कारोबार के आखिर में बैंक निफ्टी 1270 अंक यानी 7.28 फीसदी की बढ़त के साथ 18,710.55 पर बंद हुआ.

निफ्टी के शेयरों का हाल निफ्टी की बात करें तो इसके 50 में से 41 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ और सिर्फ 9 शेयरों में गिरावट रही है.

चढ़ने/गिरने वाले शेयर चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो एक्सिस बैंक 14.24 फीसदी की भारी-भरकम तेजी के साथ बंद हुआ और आईसीआईसीआई बैंक में 8.95 फीसदी की बढ़त रही. विप्रो में 6.89 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और ग्रासिम 6.54 फीसदी चढ़ा. बजाज फाइनेंस में 5.76 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ.

इन शेयरों में रहा लाल निशान सन फार्मा 1.95 फीसदी नीचे रहा तो अल्ट्राटेक सीमेंट 1.44 फीसदी लुढ़का. जी लिमिटेड में 1 फीसदी की गिरावट रही और टाइटन में 0.87 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई. एशियन पेंट्स में 0.84 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें

भारती टेलीकॉम ने एयरटेल की 2.75 फीसदी हिस्सेदारी बेची, 3.53 करोड़ शेयर Societe Generale ने खरीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget