एक्सप्लोरर

सेंसेक्स में जोरदार गिरावट से निवेशकों को भारी घाटाः पूंजी 1.71 लाख करोड़ रुपये घटी

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कारोबार के दौरान रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 73.41 प्रति डॉलर पर आ गया.

नई दिल्लीः बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बुधवार को 550 अंक की जोरदार गिरावट आई. कमजोर बाजार रुख के मुताबिक बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों के निवेशकों की पूंजी 1.71 लाख करोड़ रुपये घटी है.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 550.51 अंक या 1.51 फीसदी के नुकसान से 35,975.63 अंक पर आ गया. इससे बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 1,71,287.84 करोड़ रुपये घटकर 1,43,71,351.05 करोड़ रुपये रह गया.

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में कारोबार के दौरान रुपया अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 73.41 प्रति डॉलर पर आ गया. वहीं ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया. इन सब कारकों से बाजार सेंटीमेंट पर असर देखा गया.

कैसा रहा शेयर बाजार बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को 550 अंक टूटकर 36,000 अंक के स्तर से नीचे आ गया. रुपये के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर आने, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त और विदेशी कोषों की निकासी से बाजार में जोरदार गिरावट रही. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख से खुलने के बाद और नीचे आया. यह एक समय 35,911.82 अंक तक गिर गया था. अंत में सेंसेक्स 550.51 अंक या 1.51 फीसदी के नुकसान से 35,975.63 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा था.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी लगातार निगेटिव दायरे में रहा और एक समय दिन के निचले स्तर 10,843.75 अंक पर आ गया. अंत में निफ्टी 150.05 अंक या 1.36 फीसदी के नुकसान से 10,858.25 अंक पर बंद हुआ.

भारतीय रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा बैठक बुधवार को शुरू हुई. इससे निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपनाया. माना जा रहा है कि मौद्रिक नीति समिति ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की बढ़त कर सकती है. इस बीच, ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है.

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी फंड ने 1842 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1805 करोड़ रुपये की लिवाली की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget