एक्सप्लोरर

Manmohan Singh: 'मुझे किया जा सकता है बर्खास्त' क्यों मनमोहन सिंह को बोलने पड़े ये शब्द!

Manmohan Singh Death News: पीवी नरसिम्हा - मनमोहन सिंह की जोड़ी भारतीय अर्थव्यवस्था को जिस पथ पर लेकर चले उसके बाद जितनी भी सरकारें देश में बनी सभी ने आर्थिक सुधार के फैसले को आगे बढ़ाने का काम किया.

Manmohan Singh: 'दुनिया की कोई भी ताकत उस विचार को नहीं रोक सकती जिसका समय आ चुका है'. साल 1991 में बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कहे गए इस वाक्य की गूंज हमेशा सुनाई देती रहेगी. यही वो वाक्य है जिसने भारत की तकदीर को बदलकर कर रख दिया. जिसके दम पर आज भारत ग्लोबल इकॉनमिक पावर (Global Economic Power) है. 1991 में बजट पेश करने के साढ़े तीन दशकों के बाद आज भारत पूरी दुनिया में अपने जिस तेज गति से विकास कर रही अर्थव्यवस्था पर नाज कर रहा है इसका श्रेय डॉ मननोहन सिंह को ही जाता है जिनके योगदान के लिए ये देश हमेशा उन्हें याद करता रहेगा. 

भारत को संकट से उबारने की मिली जिम्मेदारी

1991 में पीवी नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री बने. तब भारतीय अर्थव्यवस्था बेहद संकट के दौर से गुजर रही थी. भारत दिवालिया घोषित होने के कगार पर खड़ा था. आयात करने के लिए विदेशी मुद्रा का भंडार खाली हो चुका था. तब पीवी नरसिम्हा राव ने भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारने की जिम्मेदारी मनमोहन सिंह को सौंपी और उन्हें इस संकट को टालने के लिए कठिन फैसले लेने को कहा. रुपये के अवमुल्यन का फैसला लिया गया जिससे एक्सपोर्ट्स को आकर्षक बनाया जा सके. आरबीआई ने विदेशी बैकों के पास 47 टन सोना गिरवी रख विदेशी मुद्रा भंडार उधार लिया साथ ही इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से 2 अरब डॉलर का कर्ज लिया गया.  

24 जुलाई 1991 को मनमोहन सिंह ने पेश किया ऐतिहासिक बजट  

1991 में 24 जुलाई को जब मनमोहन सिंह ने बजट पेश किया तब उन्होंने लाइसेंस राज को खत्म करने का एलान किया जिसे भारतीय अर्थव्यवस्था के तेज विकास में सबसे बड़े बाधा के तौर पर देखा जा रहा था. भारत में आर्थिक उदारीकरण के दौर की शुरुआत हुई. कई सेक्टर्स को विदेशी निवेश के लिए खोला गया. कॉरपोरेट टैक्स को बढ़ाया गया और रसोई गैस और चीनी पर सब्सिडी को घटाया गया. और मनमोहन सिंह के इस फैसले का असर ये हुआ कि दो सालों में ही विदेशी मुद्रा भंडार एक अरब डॉलर से बढ़कर 10 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा और भारत पर जो संकट मंडरा रहा था वो टल गया. 

जब मनमोहन सिंह बोले - 'मुझे किया जा सकता है बर्खास्त'

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बेटी दमन सिंह ने अपनी किताब स्ट्रिक्टली पर्सनल: मनमोहन और गुरशरण (Strictly Personal: Manmohan and Gursharan" by Daman Singh) में लिखा भी है कि, मजाकिया लहजे में पीवी नरसिम्हा ने कहा कि इन फैसलों के चलते सबकुछ ठीक हो गया तो हम सब इसका श्रेय ले सकेंगे और गलत हुआ तो मुझे बर्खास्त भी किया जा सकता है. हालांकि पीवी नरसिम्हा - मनमोहन सिंह की जोड़ी भारतीय अर्थव्यवस्था को जिस पथ पर लेकर चले उसके बाद जितनी भी सरकारें देश में बनी, जिस भी दल के नेतृत्व में बनी उन सभी सरकारों ने आर्थिक सुधार और उदारीकरण के फैसले को आगे ही बढ़ाने का काम किया और इसी का नतीजा है कि भारत दुनिया की आज पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार हो चुका है. 

ये भी पढ़ें: 

Manmohan Singh Death News: मनमोहन सिंह या पीएम मोदी, GDP, विदेसी कर्ज और मुद्रास्फीति से समझिए कब क्या रहे आंकड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget