एक्सप्लोरर

अब चीन के भरोसे नहीं काटने होंगे दिन, इस कंपनी के साथ रेयर अर्थ मैग्नेट्स बनाएगी महिंद्रा

Mahindra & Mahindra: चीन रेयर अर्थ एलिमेंट्स के प्रोडक्शन का 70 परसेंट और प्रोसेसिंग का 90 परसेंट कंट्रोल करता है. अप्रैल में टैरिफ के जवाब में उसने इन REEs के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया.

Mahindra & Mahindra: देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) और ऑटो कॉम्पोनेंट्स बनाने वाली कंपनी ऊनो मिंड (Uno Minda) भारत में रेयर अर्थ मैग्नेट्स बनाने के अपने प्लान पर विचार कर रही है. सरकारी सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कदम भारत सरकार द्वारा रेयर अर्थ मैग्नेट्स के लिए चीन पर निर्भरता कम करने के लिए प्रोत्साहन देने के बाद उठाया गया है. 

2500 करोड़ की प्रोत्साहन योजना की तैयारी

बता दें कि सरकार ने देश में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REEs) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 2500 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन योजना शुरू करने की तैयारी में है. भारत इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है ताकि चीन पर अधिक निर्भर न पड़े, जो दुनिया में 90 परसेंट से अधिक रेयर अर्थ मैग्नेट्स की प्रोसेसिंग के लगभग 90 परसेंट हिस्से पर अपना कंट्रोल रखता है.

अमेरिका से ट्रेड वॉर के बीच चीन ने इन मैग्नेट्स के निर्यात पर रोक लगा दी, जिससे ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित हुई और इसका असर तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों पर पड़ा है. हालांकि, हाल ही में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत के बाद अमेरिका और यूरोप में इसकी शिपिंग फिर से शुरू हो गई है, जबकि भारत को अभी भी मंजूरी मिलने का इंतजार है.  

REEs के प्रोडक्शन के लिए साथ आए दोनों

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा जैसी कुछ और कंपनियों ने भी रेयर अर्थ मैग्नेट्स के प्रोडक्शन में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है. हालांकि, उत्पादन शुरू होने में एक या दो साल लगेंगे. भारी उद्योग मंत्रालय के साथ हाल ही में हुई एक बैठक में महिंद्रा ने कथित तौर पर कहा कि वह इस काम के लिए पार्टनरशिप करने और लोकल मैन्युफैक्चररर्स के लिए लॉन्ग टर्म सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करने के लिए तैयार है. ऊनो मिंडा ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है, जो मारुति सुजुकी जैसी कई और ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए कलपुर्जों की सप्लाई करती है. 

भारत में नहीं REEs की कमी

आपको बता दें कि भारत में रेयर अर्थ मैग्नेट्स की कोई कमी नहीं है. भारत के पास रेयर अर्थ मैग्नेट्स का दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा रिजर्व है, लेकिन इसकी प्रोसेसिंग और रिफाइनिंग के लिए अभी भी चीन पर निर्भर है. देश में इसकी माइनिंग की जिम्मेदारी फिलहाल सरकारी कंपनी IREL पर है. 2024 में IREL ने लगभग 2,900 टन  रेयर अर्थ मैग्नेट्स का उत्पादन किया, जिसका अधिकतर हिस्सा भाग देश के न्यूक्लियर और डिफेंस सेक्टर में इस्तेमाल किया जाता है और जापान को भी एक्सपोर्ट किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: 

QIP से 25000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में SBI, इस दिन मिल सकता है ऑफर पर बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget