एक्सप्लोरर

India iPhone Export: मेड इन इंडिया आईफोन का जलवा, चार गुणा बढ़ा पिछले वित्त वर्ष में निर्यात

Made-In-India iPhone: ऐपल समेत कई कंपनियां भारत को अपने उत्पादों के विनिर्माण का केंद्र बनाने पर जोर दे रही हैं. ये कंपनियां चाहती हैं कि चीन के ऊपर उनकी निर्भरता कम हो...

iPhone Exports: आईफोन समेत ऐपल (iPhone) के अन्य उत्पादों का भारत में विनिर्माण (Apple India Manufacturing) लगातार तेज हो रहा है. अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव (US China Relation) तथा कोविड महामारी से उपजे हालातों के चलते भारत को भी फायदा हो रहा है. ताजा आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. आंकड़े बताते हैं कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 के दौरान भारत से आईफोन का निर्यात करीब चार गुणा बढ़ा है और 05 बिलियन डॉलर के स्तर के पार निकल गया है.

आईफोन बना सबसे पहला ब्रांड

अंग्रेजी अखबार ईटी की एक खबर के अनुसार, अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के दौरान भारत से 05 बिलियन डॉलर यानी 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के आईफोन का निर्यात हुआ. खबर में एक्सपर्ट्स के हवाले से दावा किया गया है कि 05 बिलियन डॉलर के निर्यात को स्तर को पार करने वाला ऐपल आईफोन पहला ब्रांड है. इससे पता चलता है कि कंपनी ने भारत में किस गति से अपनी विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार किया है.

स्मार्टफोन के निर्यात का बना रिकॉर्ड

ऐपल के आईफोन के निर्यात में आई इस रिकॉर्ड तेजी से ओवरऑल स्मार्टफोन के निर्यात को मदद मिली है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत का स्मार्टफोन निर्यात 10 बिलियन डॉलर के पार निकल गया. ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी एक वित्त वर्ष में भारत ने 10 बिलियन डॉलर या इससे ज्यादा के स्मार्टफोन का निर्यात किया हो.

सैमसंग ने दिया इतना योगदान

आंकड़ों के अनुसार, भारत के कुल स्मार्टफोन निर्यात में सैमसंग ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान करीब 3.5 से 4 बिलियन डॉलर का योगदान दिया. इस तरह भारत के स्मार्टफोन निर्यात में ऐपल के बाद सैमसंग का ही सबसे ज्यादा योगदान रहा. भारत अब ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, पश्चिम एशिया, जापान, जर्मनी और रूस जैसे बाजारों को भी स्मार्टफोन निर्यात कर रहा है.

2017 में हुई भारत में शुरुआत

चीन के बाद भारत ऐपल के लिए नया विनिर्माण केंद्र बनता जा रहा है. ऐपल ने साल 2027 तक अपने 50 फीसदी आईफोन का विनिर्माण भारत शिफ्ट करने की योजना तय की है. ऐपल के आईफोन की भारत में असेंबलिंग की शुरुआत साल 2017 में हुई थी और तब विस्ट्रॉन ने भारत में अपना प्लांट लगाया था. उसके बाद फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन जैसे ऐपल के सप्लायर भी भारत में प्लांट लगा चुके हैं. हाल ही में फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने नए प्लांट लगाने की भी जानकारी दी है. साफ है कि आने वाले सालों में भारत से आईफोन का निर्यात और बढ़ने वाला है.

ये भी पढ़ें: विवादों के बीच अडानी ने बनाई एक और नई कंपनी, करेंगे यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
महंगी ही रहेगी चीनी, जल्दी पेराई के बावजूद उत्पादन में भारी गिरावट
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
RSS की मजदूर यूनियन की बैठक, सरकार से 7500 पेंशन और 30 हजार EPF की मांग
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget