एक्सप्लोरर

अब बेंगलुरु में अपना कारोबार बढ़ाएगी ये रियल एस्टेट कंपनी, 2025-26 तक 20,000 करोड़ रुपये बिक्री का लक्ष्य

Macrotech Developers: रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स IT शहर बेंगलुरु (Bengaluru) में उतरने की तैयारी कर रही है.

Macrotech Developers: रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स IT शहर बेंगलुरु (Bengaluru) में उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी का कहना है कि बेंगलुरु में संपत्ति की भारी मांग है जिसका वह फायदा लेना चाहती है. कंपनी साल 2025-26 तक अपनी सालाना बिक्री बुकिंग को तीन गुना कर 20,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य बना रही है. 

बेंगलुरु में बढ़ाएगी कारोबार
आपको बता दें इस लक्ष्य को पाने के लिए कंपनी 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी का निवेश करेगी. फिलहाल कंपनी की परियोजनाएं मुंबई और पुणे में हैं. मुंबई की कंपनी देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से है और यह ‘लोढ़ा’ ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करती है.

CEO ने दिया इंटरव्यू
मैक्रोटेक डेवलपर्स के CEO अभिषेक लोढ़ा ने पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कंपनी ने हाल में संस्थागत निवेशकों को शेयरों की बिक्री के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इस राशि में से वह 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारा बही-खाता काफी मजबूत है. इसके साथ ही मांग काफी तेज है. यही कारण है कि हमने अपने IPO के सात महीने के अंदर नई पूंजी जुटाई है.’’

मुंबई और पुणे में होगा 3,000 करोड़ का इस्तेमाल
लोढ़ा ने कहा कि QIP के जरिये जुटाए गए 4,000 करोड़ रुपये में से 3,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) और पुणे में किया जाएगा.

9,000 करोड़ रुपये है बिक्री का लक्ष्य
लोढ़ा ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-24 तक 14000 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 तक 20,000 करोड़ रुपये की बिक्री हासिल करने का है. यह कोविड-पूर्व के हमारे बिक्री आंकड़े का लगभग तीन गुना है.’’ बीते वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी की बिक्री 5,970 करोड़ रुपये रही थी. चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने 9,000 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है.

यह भी पढ़ें: 
Upcoming IPO: अगले हफ्ते ओपन हो रहे इन 2 कंपनियों के आईपीओ, पैसा लगाने से पहले जान लें एक्सपर्ट की राय

Stock Market Update: कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन’ की खबरों और वृहद आंकड़ों से तय होगी बाजार की चाल, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का कैसा रहेगा रुख?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
पंजाब में मजदूर की पत्नी ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी, 7 रुपए में खरीदा था टिकट
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
15 घंटे की उड़ान और खाने को कुछ नहीं, अब ग्राहक को 50000 देगी ये एयरलाइन
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
2030 तक भारत में मिलेंगी 35 करोड़ नई नौकरियां, खत्म होगी बेरोजगारी- रिपोर्ट
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30213 करोड़ के इश्यू पर आई 7.40 लाख करोड़ की बोलियां

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget