एक्सप्लोरर

जेब को लगा डबल झटकाः दिल्ली में LPG के दाम 1.49 रुपये बढ़े, डीजल पहली बार ₹70 के पार

रसोई गैस के दाम में ये बढ़त खास तौर पर बेस प्राइस पर टैक्स बढ़ने की वजह से हुई है. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है.

नई दिल्लीः आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 1.49 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गया है. सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम आज आधी रात से दिल्ली में 1.49 रुपये बढ़कर 499.51 रुपये प्रति सिलेंडर हो जायेगा. रसोई गैस के दाम में ये बढ़त खास तौर पर बेस प्राइस पर टैक्स बढ़ने की वजह से हुई है. देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने यह जानकारी दी है.

क्यों बढ़े हैं रसोई गैस के दाम सरकार रसोई गैस की सब्सिडी राशि सीधे बेनेफिशियरी के खाते में पहुंचाती है. हालांकि ग्राहको को सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना होता है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दाम की घट बढ़ केसाथ सब्सिडी राशि में भी बदलाव होता है. नियमों के मुताबिक एलपीजी पर जीएसटी का भुगतान सिलेंडर के बाजार मूल्य पर करना होगा. मूल्य की घटबढ़ पर सब्सिडी का भुगतान सरकार करेगी लेकिन टैक्स का भुगतान ग्राहक को ही करना होता है. यही वजह है कि टैक्स भुगतान बढ़ने से सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब डेढ़ रुपया महंगा हो जाएगा.

डीजल पहली बार निकला 70 रुपये प्रति लीटर के पार इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट आने के साथ डीजल का दाम पहली बार 70 रुपये प्रति लीटर से ऊपर निकल गया है. डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़त हुई है. फ्यूल के दाम में रोजाना बदलाव शुरू होने के बाद डीजल के दाम में यह सबसे तेज बढ़त है.

दिल्ली में अब एक लीटर डीजल का दाम 70.21 रुपये प्रति लीटर होगा. यहां आपको बता दें कि दिल्ली में देश के चारों महानगरों में फ्यूल के दाम सबसे कम होते हैं. आज के बदलाव के आधार पर पेट्रोल का दाम भी बढ़कर 78.51 रुपये लीटर पर पहुंच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
महाराष्ट्र में 122 साल पुराने Cafe का लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का मिलावटी सामान जब्त
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
सरकारी विज्ञापनों पर सरकार ने दिल खोलकर बहाया पैसा, RTI से हुआ खर्च का खुलासा
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी, पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की नौबत
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान
भारत की कंपनी US में बनाएगी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट, ट्रंप ने किया ऐलान

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget