एक्सप्लोरर

LPG Insurance Claim: सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना में आपको क्या करना चाहिए? देखें कैसे मिलता है बीमा मुआवजा

अगर आपकी जानकारी में कोई गैस सिलेंडर से होने वाली दुर्घटना का शिकार हो जाता है, तो उसे इस हादसे में मुआवजा मिल सकता है. इसकी पूरी जानकारी आप यहां देख सकते हैं.

LPG Insurance Claim Process: अगर आपके पास रसोई गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection) है, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए. आप अपने घर में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में आपको इसके उपयोग में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर जाने-अनजाने में आपकी जानकारी में कोई भी गैस सिलेंडर हादसे का शिकार हो जाता है, तो ऐसे समय में क्या करना चाहिए? कैसे हादसे में घायलों को बीमा मुआवजा मिल सकता है? क्या आप ऑयल कंपनी से नुकसान की भरपाई ले सकते हैं? इस तरह के सवाल आपको घेर लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि रसोई गैस कनेक्‍शन लेते समय आपका बीमा हो जाता है. इसे एलपीजी इंश्योरेंस कवर (LPG Insurance Cover) पॉलिसी के नाम से जाना जाता है.

कौन देता है बीमा

आपकी एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है. ऐसे में अगर दुर्घटना हो भी जाती है, तो इसको कवर करते हुए सरकार से सिलेंडर पर 40 लाख रुपये का दुर्घटना कवर मिलता है. इस खबर में हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं. रसोई गैस कनेक्शन लेने पर पेट्रोलियम कंपनियां ग्राहक को पर्सनल एक्सीडेंट कवर देती हैं. एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज या ब्लास्ट के हादसे होने की स्थिति में आर्थिक मदद की जाती है. इस बीमा के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की बीमा कंपनियों के साथ साझेदारी रहती है.

एक्सीडेंटल 40, मृत्यु होने पर 50 लाख का बीमा कवर

LPG Insurance Cover में 50 लाख रुपये तक का बीमा कराया जाता है. गैस सिलेंडर की वजह से होने वाली किसी भी दुर्घटना में जान-माल का नुकसान भी जाता है. गैस कनेक्शन के साथ ही आपको 40 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा मिलता है. इसमें सिलेंडर फटने से किसी इंसान की मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं. इस हादसे में ग्राहक की प्रॉपर्टी/घर को नुकसान पहुंचता है, तो प्रति एक्सीडेंट 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस क्लेम मिलता है. इसमें शर्त है कि सिलेंडर जिसके नाम पर है सिर्फ उसी को इंश्योरेंस की राशि मिलती है. इसमें नॉमिनी बनाने का कोई प्रावधान नहीं है.

इन बातो का रखें ध्यान

जब आप गैस सिलेंडर लेने जाते हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए. आपका बीमा कवर हुआ है या नहीं, गैस सिलेंडर पर एक्‍सपायरी डेट जरूर चेक करें. आपको हमेशा एक्सपायरी डेट देखकर ही सिलेंडर लेना चाहिए, क्योंकि ये इंश्योरेंस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट से लिंक होता है. क्लेम का फायदा उन्हीं लोगों को मिलता है, जिनके सिलेंडर का पाइप, गैस चूल्हा और रेगुलेटर आईएसआई (ISI) मार्क का होता है.

ऐसे करें बीमा का दावा 

आप एलपीजी बीमा पॉलिसी (LPG Insurance Scheme) के जरिये बीमा का दावा कर सकते हैं. इससे गैस सिलेंडर फटने पर लगने वाली चोटों या आकस्मिक मृत्यु के हादसे सभी कवर होते हैं. एलपीजी के कारण किसी भी दुर्घटना का सामना करने वाले उपभोक्ता 40 लाख रुपये तक के बीमा कवरेज का दावा कर सकते हैं. एलपीजी सिलेंडर पर दिया जाने वाले बीमा का क्लेम लेने करने के लिए आप सरकारी वेबसाइट मायएलपीजी.इन  (https://www.mylpg.in/docs/Public_Liability_Insurance_policies_for_accidents_involvin_LPG.pdf) पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं.

कब करना चाहिए क्लेम

आपको दुर्घटना होने के 30 दिनों के अंदर अपने ड्रिस्ट्रीब्यूटर और नजदीकी पुलिस स्टेशन को हादसे की सूचना देनी होती है. ग्राहक को एफआईआर की कॉपी दिखानी होगी. क्लेम के लिए पुलिस स्टेशन में रजिस्टर्ड FIR की कॉपी के साथ मेडिकल की रसीद, हॉस्पिटल का बिल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मृत्‍यु होने की स्थिति में डेथ सर्टिफिकेट पेश करना होगा. ग्राहक को बीमा कंपनी में सीधे क्लेम के लिए आवदेन करने या उससे संपर्क करने की जरूरत नहीं होती. ऑयल कंपनी ही आपका क्‍लेम फाइल करके मुआवजा देती है.

ये भी पढ़ें- FD Interest Rates: एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे है ये बैंक, निवेश करने से पहले जरूर देखें क्या है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget