एक्सप्लोरर

LPG Price Hike: आम जनता को लग सकता है बड़ा झटका! अगले हफ्ते फिर महंगा हो सकता है गैस सिलेंडर, जानें कितने बढ़ेंगे दाम

Gas Cylinder Price Hike: सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते रसोई गैस सिलेंडर (LPG Price Hike) के दाम में इजाफा हो सकता है. जानें आखिर क्या है इसके पीछे का कारण-

Gas Cylinder Price Hike: आम जनता को जल्द ही महंगाई का झटका लग सकता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते रसोई गैस सिलेंडर (LPG Price Hike) के दाम में इजाफा हो सकता है. हर दिन तेजी से बढ़ रही पेट्रो-डीजल की कीमतों के बाद गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की खबर सामने आ रही है. बता दें बुधवार को वाहन ईंधन की कीमतों में करीब 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था. 

क्यों होगा सिलेंडर की कीमतों में इजाफा
सूत्रों ने बताया कि एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है. इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. सूत्रों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा, यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा. इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे. जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है.

100 रुपये प्रति सिलेंडर का हो रहा नुकसान
मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को खुदरा दाम लागत के अनुरूप करने की अनुमति नहीं दी गई है. इसके अलावा इस अंतर को पाटने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी की बिक्री पर नुकसान 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है. 

सऊदी में LPG की कीमत 60 फीसदी बढ़ी
आपको बता दें जहां सऊदी अरब में एलपीजी की दर इस महीने 60 फीसदी के उछाल के साथ 800 डॉलर प्रति टन हो गई है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 85.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है. एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘एलपीजी अभी नियंत्रित जिंस है. ऐसे में तकनीकी रूप से सरकार इसके खुदरा दाम का नियमन कर सकती है, लेकिन ऐसा करने पर सरकार को पेट्रोलियम कंपनियों को लागत से कम मूल्य पर बिक्री के नुकसान को पूरा करना होगा.’’

899 रुपये है सिलेंडर का दाम
आपको बता दें इस समय दिल्ली और मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 899.50 रुपये है. वहीं, कोलकाता में यह 926 रुपये है. देश में पात्र परिवारों को इन्हीं दरों पर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मिलता है. एक साल में उन्हें 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली दरों पर मिलते हैं. 

कितनी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
इस बीच, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को 35 पैसे प्रति लीटर की और वृद्धि हुई. इससे पहले दो दिन तक वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब पेट्रोल 107.94 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं, मुंबई में यह 113.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसी तरह दिल्ली में डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 104.75 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है.

100 रुपये के पार पहुंचे पेट्रोल-डीजल के भाव
आपको बता दें देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल पहले ही शतक लगा चुका है. वहीं, डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया है. पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने 28 सितंबर से पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू किया था. इससे पहले तीन सप्ताह तक इस वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. उसके बाद से 22 बार में पेट्रोल के दाम 6.75 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. वहीं, 24 सितंबर से 24 बार में डीजल के दाम 8.05 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPO: एक्सट्रा कमाई का मौका! 1 से 3 नवंबर तक लगाएं पैसा, 15 दिन में हो सकता है बढ़िया मुनाफा, चेक करें डिटेल्स

Bank Holidays November 2021: नवंबर में पूरे 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें किस-किस तारीख को नहीं होगा काम, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget