एक्सप्लोरर

Credit Card: भारी कर्ज के जाल में फंसा सकता है क्रेडिट कार्ड, नहीं जानते होंगे ये नुकसान वाली बातें! 

Credit Card: क्रेडिट कार्ड से नुकसान संबंधी बहुत से ऐसी बातें हैं, जिसे आपने नहीं सुना होगा. ऐसे में अगर आप इन बातों को नजरअंदाज करते हैं तो भारी कर्ज के जाल में फंस सकते हैं.

Credit Card: पैसे नहीं होने पर क्रेडिट कार्ड भले ही काम आता हो पर इसके कई ऐसे नुकसान हैं, जो आपको भारी कर्ज के जाल में फंसा सकते हैं. इसका इस्तेमाल सोच समझकर नहीं किया जाए तो बड़ी मु​सीबत हो सकती है. केडिट कार्ड की कई सारी खामियां हैं, जिसे नजरंदाज करने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं. आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी चीजें हैं, जिसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए और इनसे कैसे बच सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड के इन चीजों को न करें नजरअंदाज 

क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई ऐसी चीजें होती है, जिसे लोग अक्सर अनदेखा कर देते हैं और इसके बारे में बैंक भी ज्यादा जानकारी नहीं देती हैं. इसमें क्रेडिट कार्ड का देरी से पेमेंट करने पर हाई इंटररेस्ट रेट, पेमेंट डिफॉल्ट करने पर अकाउंट ब्लॉक, भारी कर्ज जैसी कई समस्याएं आ सकती हैं. ऐसे में आप इन समस्याओं से निपटने के लिए कुछ खास उपाय कर सकते हैं. 

40 से 50 दिन के अंदर करें पेमेंट 

क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान के लिए 40 से 50 दिन का समय दिया जाता है. अगर इस दौरान भुगतान नहीं किया जाता है तो आपको हाई इंटरेस्ट रेट देना पड़ सकता है. बैंक या ​क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली संस्था आपसे 30 से 36 फीसदी का इंटरेस्ट रेट चार्ज करती है. ऐसे में जिस पैसे को आप फ्री में भुगतान करने वाले थे, उसपर आपको ज्यादा चार्ज देने पड़ेंगे. 

बैंक अकाउंट हो सकता है ब्लॉक 

अगर आपका सेविंग अकाउंट और क्रेडिट कार्ड वाला अकाउंट एक ही है और आपने उसी बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया है तो उसका पेमेंट नहीं करने पर आपका अकाउंट ब्लॉक हो सकता है. अकाउंट ब्लॉक होने से पैसा नहीं निकाल पाएंगे. 2 से 3 महीने की देरी होने पर ही अकाउंट ब्लॉक किया जाता है. पेमेंट नहीं करने से सिबिल स्कोर भी खराब हो सकता है. 

भारी कर्ज हो सकता है 

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हर जगह कर रहे हैं और क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं तो कर्ज बढ़ सकता है. ऐसे में जरूरी है कि जब भी आप क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं तो सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही इसका उपयोग करें. 

सेविंग पर पड़ेगा असर 

क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करने पर इसका असर सेविंग पर पड़ेगा. आप इसका बिल भरने के चक्कर में ही इतना व्यस्त हो जाएंगे कि सेविंग करना आपके लिए मुश्किल होगा. बिल भरने के बाद आपको अपने क्रेडिट कार्ड के बैंलेस आदि की जांच कर लेनी चाहिए कि क्या आपके पेमेंट किए गए बिल का भुगतान हुआ भी है या नहीं? 

यह भी पढ़ें

Airtel Tariff Hike: एयरटेल ने महंगा किया मोबाइल टैरिफ! अब प्रीपेड प्लान रिचार्ज करने के लिए कम से कम देने होंगे 155 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget