एक्सप्लोरर

Airtel Tariff Hike: एयरटेल ने महंगा किया मोबाइल टैरिफ! अब प्रीपेड प्लान रिचार्ज करने के लिए कम से कम देने होंगे 155 रुपये

Airtel Prepaid Tariff Hikes: कंपनी ने 28 दिनों वाले 99 रुपये के रिचार्ज प्लान के लिए कस्टमर को 155 रुपये देने होंगे यानि 57 फीसदी महंगा.

Airtel Hikes Mobile Tariff: भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मोबाइल टैरिफ (Mobile Tariff) बढ़ाने का फैसला किया है.  कंपनी ने सात सर्किल्स में अपने मिनिमम मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बढ़ाने का एलान किया है. अब कंपनी के इस टैरिफ प्लान को रिचार्ज करने पर ग्राहकों को 99 रुपये की बजाये 155 रुपये देने होंगे. 

एयरटेल के इस 99 रुपये के पुराने रिचार्ज प्लान में यूजर्स को लिमिटेड टॉक-टाईम मिलता है जो हर कॉल के बाद कॉल की अवधि के मुताबिक काट लिया जाता है.  इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. लेकिन 155 रुपये के नए रिचार्ज प्लान के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की फैसिलिटी मिलेगी. 28 दिनों के इस वैलिडिटी पीरियड में एक जीबी इंटरनेट डाटा और 300 एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी.  कंपनी ने 99 रुपये वाले मिनिमम मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान को सबसे पहले बीते साल नवंबर में हरियाणा ( Haryana) और ओडिशा ( Odisha) में बंद करने के बाद 155 रुपये वाले प्लान को रोलआउट किया था. अब कंपनी सात दूसरे सर्किल्स में इस प्लान को रोलआउट कर रही है. 

एयरटेल के प्रवक्ता के मुताबिक कस्टमर को बेहतर अनुभव देने के हमारे फोकस के मद्देनजर हमने मीटर्ड टैरिफ को बंद करने का फैसला किया है और 155 रुपये वाले नए एंट्री लेवल प्लान लेकर आए हैं जिसमें कस्टमर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. कस्टमर्स बगैर किसी बंदिश के इस प्लान को इस्तेमाल कर सकेंगे. हमारा मानना है कि ये प्लान ज्यादा लचीला होने के साथ सुविधानजक और ज्यादा वैल्यू वाला है.   

एयरटेल के प्रीपेड मोबाइल टैरिफ के महंगा करने के बाद जो ग्राहक अब तक 99 रुपये देकर प्लान रिचार्ज करा रहे थे उन्हें करीब 57 फीसदी ज्यादा रकम खर्च करना होगा. कंपनी के इस फैसले से प्रति यूजर औसत रेवेन्यू  (ARPU) बढ़ाने में मदद मिलेगी. कई ब्रोकरेज रिपोर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में भारती एयरटेल पूरे देश में इस रिचार्ज प्लान को रोलआउट कर सकती है. उसके मुताबिक सितंबर 2022 तक एयरटेल के कुल 32.98 करोड़ मोबाइल कस्टमर्स थे जिसमें 10.9 करोड़ 2 जी ग्राहक हैं जिसमें से 3.34 करोड़ ग्राहक मिनिमम मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल करते हैं. आईसीआईसीआई सिक्योरिटिज (ICICI Securities) ने अपने ब्रोकरेज नोट में कहा था कि भारती एयरटेल हरियाणा और ओडिशा लॉन्च कर लोगों का रेस्पांस को देखना चाहती है. 

ये भी पढ़ें 

छंटनी के इस दौर में कर्मचारियों की नौकरी बचा सकती हैं कंपनियां, जॉब बचाए रखने के भी हैं विकल्‍प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
82 साल बुजुर्ग के पेंशन अकाउंट में आए 759 करोड़ रुपये, फिर आगे क्या हुआ? बिहार का है मामला
Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget