एक्सप्लोरर

Loan Foreclosure Process: लोन फोरक्लोजर के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स लगते हैं, क्या है पूरा प्रोसेस

Loan Foreclosure Process: आपने 12 महीने का लोन करा रखा है और तीन महीने की किश्त देने के बाद आप लोन की बाकी रकम चौथे महीने में ही चुकाकर अपना लोन बंद करवाना चाहते हैं तो इसी को लोन फोरक्लोजर कहते हैं.

Loan Foreclosure Process: जब हम कोई लोन लेते हैं तो एक तय समय तक लोन की रकम का भुगतान मासिक किश्तों (EMI) के रूप में करते हैं. लेकिन मासिक किश्तों के अलावा भी आप एक मुश्त में ये रकम जमा कर के अपना लोन अकाउंट बंद करा सकते हैं.

मान लीजिए की आपने 12 महीने का लोन करा रखा है और तीन महीने की किश्त देने के बाद आप लोन की बाकी रकम चौथे महीने में ही चुकाकर अपना लोन बंद करवाना चाहते हैं तो इसी को बैंकिंग के भाषा में लोन फोरक्लोजर (Loan Foreclosure) कहते हैं.

लोन फोरक्लोजर का प्रोसेस 

स्टेप 1- लोन को समय से पहले बंद कराने के लिए सबसे पहले ग्राहक को उस बैंक या फाइनेंस कंपनी में आवेदन करना होगा, जिसमें ग्राहक का लोन अकाउंट है. ग्राहक को आवेदन के साथ लोन खाते का नंबर, पैन नंबर और पते की कॉपी लगानी होगी. 

स्टेप 2- आवेदन के बाद बैंक बची हुई रकम को निकालेगा. अभी तक चुकाए गए ब्याज की रकम और फोरक्लोजर की तारीख को ध्यान में रखते हुए बैंक बकाया रकम की जानकारी ग्राहक को देगा. बकाया रकम को ग्राहक चेक या फिर ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए दे सकते हैं. 

स्टेप 3- बकाया रकम प्राप्त करने के बाद बैंक फोरक्लोजर की औपचारिकता को पूरा करता है. तभी से ग्राहक के ईएमाई (EMI) को रोक दिया जाता है. उसके बाद 10-15 दिनों के भीतर ग्राहक के ओरिजनल डॉक्यूमेंट के साथ और भी कोई संबंधित डॉक्यूमेंट को लौटाया जाता है.

स्टेप 4- ओरिजनल डॉक्यूमेंट के अलावा ग्राहक नो ड्यूज सर्टिफिकेट बैंक से लेना ना भूलें. नो ड्यूज सर्टिफिकेट में चेक कर लें की सर्टिफिकेट में ग्राहक का नाम, पता के साथ इस बात का जिक्र हो कि ग्राहक पर अब कोई रकम बकाया नहीं है. 

इन बातों का भी रखें ध्यान-

  • लोन बंद कराने से पहले जान लें कि आपका लोन टाईप क्या है. फ्लोटिंग रेट वाले लोन को समय से पहले बंद कराने पर कोई चार्ज नहीं लगता है. वहीं फिक्सड रेट वाले लोन पर कुछ चार्ज लगता है. फोरक्लोजर पेमेंट में इन चार्ज को जोड़ा जाता है. 
  • डॉक्यूमेंट चेकलीस्ट में इस बात की जांच करें कि सभी डॉक्यूमेंट आपको सही सलामत लौटाए गए हैं.
  • फोरक्लोजर के तुरंत बाद रेटिंग एजेंसियों को सूचित करें, ताकि वे अपने रिकार्ड में आपकी लोन की जानकारी को अपडेट कर सकें.

ये भी पढ़ें: भारत के 30,161 टैक्सपेयर्स के पास है 29,000 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी संपत्ति! सुत्रों के हवाले से हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरे देश में महंगी होगी बिजली! कंपनियों ने महंगे रेट पर खरीदी एक्स्ट्रा पावर
पूरे देश में महंगी होगी बिजली! कंपनियों ने महंगे रेट पर खरीदी एक्स्ट्रा पावर
RBI MPC Meeting 2026 LIVE: क्या महंगे होंगे होम और कार लोन? रेपो रेट पर आज फैसला
RBI MPC Meeting 2026 LIVE: क्या महंगे होंगे होम और कार लोन? रेपो रेट पर आज फैसला
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
एयरलाइंस ने सरकार को दी रूट कटौती की चेतावनी, टैक्स में राहत की मांग
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश
7 दिन में 4.5 लाख की कमाई, दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट की इनकम ने उड़ाए होश

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
वृंदावन में बड़ा हादसा, गुरुकुलम के 4 बच्चों की मौत, टैंक की कर रहे थे सफाई
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, कब मिलेगी राहत? जानें IMD का अपडेट
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget