एक्सप्लोरर

कंपनी की दरियादिली को वर्कर्स का सलाम, दिया ऐसा तोहफा मिनटों में करोड़पति बने कर्मचारी

Lloyds Metals Share Price: लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी लिमिटेड ने 1,337 रुपये से अधिक मूल्य के शेयर अपने लगभग 80 फीसदी कर्मचारियों को महज 4 रुपये के एवज में बांट दिए.

Lloyds Metals and Energy Limited: कंपनियां आमतौर पर अपनी कामयाबी, अपने मुनाफे को लेकर ज्यादा सोचती है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने न केवल खुद मुनाफा कमाया है, बल्कि अपने कर्मचारियों को शानदार तोहफा देकर मालामाल कर दिया है. यहां आयरन एंड स्टील इंडस्ट्री से जुड़ी लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी लिमिटेड की बात की जा रही है, जो महाराष्ट्र के माओवादी प्रभावित गढ़चिरौली जिले में आयरन कोर का खनन कर रही है. 

कंपनी ने सस्ते में बांट दिए महंगे शेयर

कंपनी ने अपने लगभग 6000 कर्मचारियों को 1,337 रुपये से अधिक मूल्य के शेयर बांट दिए और इसके एवज में उनसे केवल 4 रुपये प्रति शेयर लिए गए. कर्मचारियों को बेहद कम दाम में शेयर बांटने के लिए कंपनी ने बाकायदा एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया.

इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी शामिल हुए. उन्होंने शेयर बांटने का सर्टिफिकेट पद्मश्री से सम्मानित 70 वर्षीय आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी मुंडा और दो सरेंडर कर चुके माओवादियों को दिया. बता दें कि तुलसी मुंडा (Tulsi Munda) कंपनी की ओडिशा यूनिट में काम करती हैं. आमतौर पर यहां काम करने के लिए कर्मचारी गढ़चिरौली या दूर-दराज के आदिवासी इलाके से आते हैं. 

शेयर मार्केट में शुरू हो गई हलचल

कंपनी ने आज अपने कर्मचारियों को जितने शेयर बांटे, अगर बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देखे तो शेयरों की कुल कीमत 1,000 करोड़ रुपये है. इधर कंपनी के इस कदम से गुरुवार को ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर मार्केट में भी हलचल पैदा हो गई. कंपनी के शेयर में 7 फीसदी तक का तगड़ा उछाल देखा गया.

इसी के साथ कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन शेयरों में 6.7 फीसदी के ग्रोथ के साथ गुरुवार को 66,091 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान हुई 1,263 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 1,350 रुपये के भाव पर शेयर क्लोज हुआ है. 

कई उपलब्धियां कंपनी के नाम

लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी लिमिटेड ने मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की. एक तो कंपनी 8.6 मिलियन टन का रिकॉर्ड आयरन ओर का प्रोडक्शन किया, जो साल-दर-साल 5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

साथ ही साथ इसका डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) का उत्पादन भी 238,433 टन तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 22 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है. खासकर दिसंबर में कंपनी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया. 

ये भी पढ़ें:

2025 में होना चाहते हैं मालामाल? तो इन म्यूचुअल फंड्स में करें इंवेस्टमेंट, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget