एक्सप्लोरर

Life Insurance Policy: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते वक्त इन 5 टिप्स को करें फॉलो, होगा ये फायदा

Life Insurance Policy Tips: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव बहुत सोच समझकर करना चाहिए. जल्दबाजी में या बिना छान-बीन के पॉलिसी नहीं खरीदनी चाहिए.

Life Insurance Policy Tips: लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी (Life Insurance Policy) खरीदना एक अहम फैसला होता है. यह फैसला आपके और आपके परिवार के भविष्य के लिए महत्व रखता है. इसलिए इंश्योरेंस पॉलिसी का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. आपको पता होना चाहिए कि आप कितना प्रीमियम दे सकते हैं. लेकिन प्रीमियम कम रखने के चक्कर में पॉलिसी कवर के फायदों से समझौता नहीं करना चाहिए.

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो प्रीमियम को कम किया जा सकता है. पॉलिसी खरीदते वक्त अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो प्रीमियम कम किया जा सकता है. आज इन्हीं बातों के बारे में हम आपको बताएंगे.

कम उम्र में ही खरीदें इंश्योरेंस
कम उम्र में लाइफ इंश्योरेंस खरीदना बेहतर रहता है. कम उम्र में पॉलिसी खरीदने पर कम प्रीमियम में ही लाइफ इंश्योरेंस के सभी फायदे मिलते हैं. जानकारों की मानें तो इसके लिए 28-30 की उम्र सबसे सही है.

सही पॉलिसी खरीदें
पॉलिसी का चुनाव बहुत सोच समझ करना चाहिए. आप किसी अच्छे जानकार से इस बारे में राय भी ले सकते हैं. लाइफ इंश्‍योरेंस की अवधि भी बहुत अहमियत रखती है. यह न तो बहुत कम होनी चाहिए और न बहुत ज्यादा. अवधि यदि कम हुई तो हो सकता है कि आपकी वित्तीय जिम्‍मेदारियों के पूरा होने से पहले ही पॉलिसी खत्‍म हो जाए. वहीं अवधि के ज्‍यादा लंबे होने पर प्रीमियम का बोझ बढ़ेगा.

पॉलिसी में तुलना करें
पॉलिसी खरीदें तो पहले कई पॉलिसी के बीच अच्छी तरह तुलना करें. विभिन्न पॉलिसियों का प्रीमियम, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो, कुल कवर राशि और मिलने वाली सुविधाओं के बीच तुलना करनी चाहिए. आप इस काम के लिए ऑनलाइन वेबसाइट्स की भी मदद ले सकते हैं.

टर्म प्लान
टर्म प्लान लेना एक फायदे का सौदा है. इसके जरिए कम प्रीमियम में आपको बड़ा कवरेज मिल जाता है. टर्म प्लान लेते वक्‍त भी सावधानी बरतनी चाहिए. टर्म प्लान में गंभीर बीमारी के इलाज और दूसरे राइडर को शामिल कर सकते हैं, जिससे जरूरत पड़ने पर इसका फायदा ले सकें. जानकारों का कहना है कि 35 साल के व्यक्ति को अपनी सालाना आय का 10 से 15 गुना का कवर लेना चाहिए. ध्यान रखें कि टर्म इंश्योरेंस के मैच्योर होने पर कोई पैसा नहीं मिलता है. अगर पैसा वापस चाहिए तो ऐसे टर्म प्‍लान काफी महंगे होते हैं.

राइडर सोच समझ कर ही लें
राइडर बिना किसी कारण के नहीं खरीदने चाहिए. राइडर से मतलब पॉलिसी के साथ अन्‍य सुविधाएं लेने से हैं. कंपनियां सस्ते राइडरों का ऑफर देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं लेकिन जरूरत के मुताबिक ही इन्हें खरदीना चाहिए. राइडर आपके प्रीमियम का बोझ बढ़ाते हैं.

यह भी पढ़ें:

Life Insurance Policy Types: खरीदने से पहले जान लें, 8 तरह की होती हैं पॉलिसी, अपनी जरूरत के हिसाब से करें चुनाव

आपने अगर खरीद ली है ऐसी पॉलिसी जो आपके लिए नहीं है सही तो न हों परेशान, ऐसे कराएं बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
अब खाते में आएंगे राशन के पैसे, लेकिन 30 दिनों में नहीं खरीदा अनाज तो क्या होगा?
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
क्या महंगा बिकने लगा है पेट्रोल या जस की तस है कीमत? जानें आज का लेटेस्ट फ्यूल रेट
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget