एक्सप्लोरर

Life Insurance: कोविड की मार खाई इंश्योरेंस कंपनियों को राहत, 19 हजार करोड़ रुपये के क्लेम कम हुए 

Insurance Claim: इरडा द्वारा जारी की गई सालाना रिपोर्ट के अनुसार डेथ क्लेम में कमी आई है. मगर, क्लेम सेटलमेंट अनुपात में वित्त वर्ष 2023 के दौरान कमी आई है.

Insurance Claim: जीवन बीमा कंपनियों को कोरोना के चलते बड़ा नुकसान हुआ था. कोरोना काल में हुई मौतों के चलते उन्हें बड़ी संख्या में क्लेम का भुगतान करना पड़ा था. हालांकि, अब इन कंपनियों को राहत मिली है. कोविड-19 में हुई मौतों के चलते बीमा कंपनियों को वित्त वर्ष 2022 में लगभग 60,821.86 करोड़ रुपये मृतकों के परिजनों को देने पड़े थे. हालांकि, वित्त वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 19,000 करोड़ रुपये कम होकर 41,457 करोड़ रुपये ही रह गया है. 

इरडा ने जारी की रिपोर्ट 

बीमा नियामक इरडा (IRDAI) के अनुसार, जीवन बीमा कंपनियों को 2022-23 के दौरान कुल 4.96 ट्रिलियन रुपये का कुल भुगतान करना पड़ा. यह इससे पिछले वित्त वर्ष के 5.02 ट्रिलियन रुपये के भुगतान से लगभग 6000 करोड़ रुपये कम है. इरडा की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड के बाद देश में मौतों और उससे जुड़े क्लेम की संख्या में तेजी से कमी आई है. 

वित्त वर्ष 2022 में पड़ी थी कोरोना की मार 

इरडा के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 के दौरान कोविड-19 ने बीमा उद्योग को बुरी तरह से चपेट में लिया था. बीमा कंपनियों को इस दौरान 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा के क्लेम का निपटारा करना पड़ा था. वित्त वर्ष 2023 में यह संख्या भी काफी कम हुई है. वित्त वर्ष 2022-23 में सरेंडर और विड्राल के मद में कंपनियों ने 1.98 ट्रिलियन रुपये का भुगतान किया, जो कि 26 फीसदी ज्यादा है. इस रकम में पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की हिस्सेदारी 56.27 फीसदी रही. 

क्लेम सेटेलमेंट अनुपात में आई कमी 

वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022-23 के दौरान कुल 10.76 लाख डेथ क्लेम में से जीवन बीमा कंपनियों ने 10.60 लाख का भुगतान किया. इसकी कुल राशि 28,611 करोड़ रुपये थी. साल के अंत में 350 करोड़ रुपये के 833 क्लेम अभी भी निपटे नहीं हैं. पब्लिक सेक्टर बीमा कंपनियों का क्लेम सेटलमेंट अनुपात 31 मार्च, 2023 तक 98.52 फीसदी था. 31 मार्च, 2022 को यही आंकड़ा 98.74 फीसदी था. प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनियों का क्लेम सेटलमेंट 2022-23 के दौरान 98.02 फीसदी था जबकि पिछले वर्ष के दौरान यह 98.11 फीसदी था. बीमा उद्योग का क्लेम सेटलमेंट अनुपात 2021-22 में 98.64 फीसदी से घटकर 2022-23 में 98.45 फीसदी हो गया.

ये भी पढ़ें 

Unsold Homes: प्रॉपर्टी सेक्टर में आई खुशखबरी, दिल्ली एनसीआर में बिना बिके हुए घरों की संख्या में रिकॉर्ड कमी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget