एक्सप्लोरर

Explainer: इश्यू प्राइस से 20 फीसदी नीचे फिसला LIC का शेयर, जानिए क्यों शेयर में आई इतनी बड़ी गिरावट?

LIC Share Price Update: . इश्यू प्राइस से शेयर 196 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है. यानि एलआईसी अपने आईपीओ प्राइस से 20 फीसदी नीचे आ चुका है. 

LIC Share Price: मई महीने में स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयर में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को शेयर 750 रुपये के करीब जा लुढ़का. कारोबार खत्म होने पर एलआईसी 3.13 फीसदी की गिरावट के साथ 753 रुपये पर बंद हुआ है. 

आईपीओ प्राइस से 20 फीसदी नीचे
मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में एलआईसी के शेयर में आई बड़ी गिरावट देखने को मिली है. एलआईसी ने अपने आईपीओ का इश्यू प्राइस 949 रुपये तय किया था. मंगलवार को शेयर 753 रुपये पर बंद हुआ है. इश्यू प्राइस से शेयर 196 रुपये नीचे ट्रेड कर रहा है. यानि एलआईसी अपने आईपीओ प्राइस से 20 फीसदी नीचे आ चुका है. 


निवेशकों को 1.24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
एलआईसी के शेयर में गिरावट का बड़ा झटका उन निवेशकों को लगा है जिन्होंने आईपीओ में निवेश किया था खासतौर से रिटेल निवेशक को. एलआईसी का मार्केट कैप घटकर 4.76 लाख करोड़ रुपये पर आ पहुंचा है. जबकि आईपीओ प्राइस के मुताबिक एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ( Market Capitalization) 6 लाख करोड़ रुपये आंका गया था. यानि निवेशकों को अब 1.24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.  

कहां थमेगी गिरावट
17 मई को जब एलआईसी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई थी उस दिन हिंदुस्तान यूनीलीवर को पीछे छोड़ मार्केट कैप के लिहाज से देश की पांचवी बड़ी कंपनी बन गई थी. लेकिन  शेयर में भारी गिरावट के बाद एलआईसी ICICI Bank से नीचे सातवें स्थान पर जा पहुंचा है. आईसीआईसीआई बैंक का मार्कैट कैप 5.11 लाख करोड़ रुपये पर है. एलआईसी का मार्केट कैप 4.76 लाख करोड़ रुपये और उससे नीचे 4.13 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ एसबीआई आठवें स्थान पर है. 

क्यों एलआईसी के शेयर में गिरावट है जारी
दरअसल बाजार को एलआईसी के वित्तीय परफॉर्मेंस को लेकर कई चिंताएं हैं. खासतौर से 2021-22 की चौथी तिमाही के नतीजे बाजार के अनुमान के मुताबिक नहीं आये थे. इस तिमाही में मुनाफा 17 फीसदी घटकर 2410 करोड़ रुपये रहा था. जबकि 2020-21 की चौथी तिमाही में एलआईसी का मुनाफा 2920 करोड़ रुपये रहा था.  हालांकि एलआईसी का प्रीमियम इनकम करीब 18 फीसदी बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपये रहा था. पहले वर्ष के प्रीमियम से आय में 32.6 फीसदी का उछाल आया था. वहीं रिनुअल प्रीमियम से आय में 5.4 फीसदी का उछाल देखा गया था. कंपनी का निवेश से आय बढ़कर 67,800 करोड़ रुपये रहा है. 2020-21 में भी निवेश से आय 67,700 करोड़ रुपये रहा था. जानकारों का मानना है कि एलआईसी के शेयर में थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकता है क्योंकि बढ़ती महंगाई के साथ आर्थिक विकास की रफ्तार के धीमे पड़ने की आशंका के चलते भी एलआईसी के शेयर में गिरावट है. 

 

ये भी पढ़ें 

Income Tax E-Filing Portal: फिर टैक्सपेयर्स को करना पड़ रहा E-Filing वेबसाइट में दिक्कतों का सामना, टैक्स विभाग ने इंफोसिस से समस्या दूर करने को कहा

RBI MPC Meeting: जानिए क्यों बैंकों ने की RBI से मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी बैठक में CRR नहीं बढ़ाने की अपील?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं फिर से तो महंगी नहीं होगी चीनी? जानें किसने की सरकार से रेट बढ़ाने की डिमांड
कहीं फिर से तो महंगी नहीं होगी चीनी? जानें किसने की सरकार से रेट बढ़ाने की डिमांड
सोना या चांदी, अगले 5 साल में किससे मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
सोना या चांदी, अगले 5 साल में किससे मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
SEBI का नया नियम, अप्रैल 2027 से शेयर खरीदने-बेचने पर पैसों का हिसाब होगा आसान
SEBI का नया नियम, अप्रैल 2027 से शेयर खरीदने-बेचने पर पैसों का हिसाब होगा आसान
Explained: दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
JSSC CGL परीक्षा रद्द करने का सरकार का फैसला निरस्त, छात्र नेता भड़के
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget