एक्सप्लोरर

LIC Policy Norms: भारतीय जीवन बीमा निगम से पॉलिसी लेते समय जरूर करें ये काम, कहीं आपने कर तो नहीं दी है ये बड़ी गलती

LIC Policy Norms: भारतीय जीवन बीमा की पॉलिसी सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है लेकिन उसके भी कुछ नियम हैं. पढ़ें पूरी खबर और जानें, कहीं आपसे तो नहीं हो गई है ये भूल.

LIC Policy Norms: अगर आप भी LIC की पॉलिसी ले रहे हैं या आपने पहले से ही ले रखी है तो यह आपके लिए अहम खबर है. पॉलिसी खरीदते समय, आपके परिवार का सदस्य नॉमिनी (जीवन बीमा पॉलिसी नॉमिनी) जरूर होना चाहिए. अगर आपने पॉलिसी लेते समय नॉमिनेट नहीं किया और कोई दुर्घटना हो गई तो आपके अपनों को पैसों से वंचित होना पड़ सकता है.

नॉमिनी रखने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि परिवार को पॉलिसी क्लेम लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी और बेवजह के विवाद से भी बचा जा सकेगा. पॉलिसी लेते समय नॉमिनी का नाम तय करें. लेकिन ध्यान रखें कि पॉलिसी के लिए सही नॉमिनी चुनना भी बहुत जरूरी है. अगर आप अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं, तो नामांकित व्यक्ति के तौर पर परिवार के किसी ऐसे सदस्य को चुनें जो आपकी अनुपस्थिति में वित्तीय जिम्मेदारी लेने में सक्षम हो.

ये भी पढ़ें

Bumper Mutual Fund Return: क्या आप जानते हैं म्युचुअल फंड निवेश का ये खास नियम, जो बना देता है 15 साल में करोड़पति

Diwali 2021: इस सेक्टर के म्युचुअल फंड ने कमवाए हैं सवा सौ पर्सेंट का रिटर्न

ऐसे बांटे हिस्सा

अधिकांश समय यह जिम्मेदारी जीवनसाथी द्वारा ही उठाई जाती है, तब आप उसे नि:संकोच नामांकित कर सकते हैं. ऐसे में आपके परिवार वालों को मदद जरूर मिलेगी. कई बार ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग अपने पैसे को दो लोगों के बीच बांटना चाहते हैं. जैसे पत्नी और बच्चा या पत्नी और भाई या मां. उस स्थिति में, आप एक से अधिक पॉलिसी खरीद सकते हैं और विभिन्न पॉलिसियों के लिए अलग-अलग नॉमिनी बना सकते हैं.

या फिर पॉलिसी खरीदते समय आप एक से अधिक व्यक्तियों का हिस्सा तय कर उन्हें नॉमिनेट कर सकते हैं. इसके लिए पॉलिसी खरीदते समय बीमा कंपनी से लिखित गारंटी ली जा सकती है. यही नहीं एलआईसी ये सुविधा देता है कि पॉलिसीधारक समय-समय पर नॉमिनी को बदल भी सकता है.

ऐसे बदलें नॉमिनी

यदि नामांकित व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है या उसे नौकरी मिल जाती है और दूसरे सदस्य को अधिक धन की आवश्यकता होती है, तो नामांकित व्यक्ति को बदला भी जा सकता है. यही नहीं, शादी या तलाक के मामले में नॉमिनी बदल भी सकते हैं.

इसके लिए आप बीमा कंपनी की वेबसाइट से नॉमिनी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है. या फिर एलआईसी दफ्तर से इस फॉर्म को लिया जा सकता है. फॉर्म में नॉमिनी का विवरण भरें और पॉलिसी दस्तावेज की कॉपी और नॉमिनी के साथ अपने रिश्ते के दस्तावेज जमा करें. यदि एक से अधिक नॉमिनी हैं, तो प्रत्येक का हिस्सा तय कर लिखा जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
एक झटके में 1290 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत; जानें गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
14 और 19 किलो वाले सिलेंडर की आज कितनी है कीमत? बुकिंग से पहले जानें लेटेस्ट LPG रेट
आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
आज महीने की आखिरी तारीख में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ताजा फ्यूल रेट
Plastic Currency: प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget