एक्सप्लोरर

LIC Bachat Plus: एक ऐसी स्कीम जिसमें सुरक्षा के साथ बचत भी, जानिए कैसे 90 दिन के बच्चे का भी हो जाएगा बीमा

LIC Bachat Plus News: अगर आपको तलाश किसी ऐसी बीमा पॉलिसी की है जिसमें जीवन बीमा के साथ-साथ हो जाए अच्छी बचत भी तो तुरंत ये खबर पढ़िए. यहां निवेश से होगा फायदा ही फायदा.

LIC Bachat Plus Update: एलआईसी की बचत प्लस योजना एक एक नॉन लिंक्ड इंडीविजुअल, लाइफ एश्योरेंस सेविंग प्लान है. इस योजना में ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline) निवेश करने का विकल्प है.  साथ ही किसी वजह से यदि मैच्योरिटी की अवधि पूरी होने से पहले पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को बीमा राशि दी जाती है. वहीं अगर पॉलिसी होल्डर (Policy Holder) पॉलिसी मैच्योर होने की तारीख तक जीवित रहता है तो खुद उसे मैच्योरिटी अमाउंट का भुगतान किया जाता है.

पॉलिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड 1 लाख रुपये है. हालांकि इसकी अधिकतक कोई सीमा नहीं है. प्रीमियम का भुगतान 5 साल की सीमित अवधि के लिए एकमुश्त सिंगल प्रीमियम (Single Premium) के तौर पर या फिर लिमिटेड प्रीमियम (Limited Premium) पेमेंट के तौर पर किया जा सकता है. अगर किस्तों में प्रीमियम भरना चाहते हैं तो इसे मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भरा जा सकता है.

अगर आप बिना किसी एजेंट या मध्यस्थ से पॉलिसी ऑनलाइन खरीदते हैं तो छूट भी मिलती है. यह सिंगल प्रीमियम विकल्प के मामले में प्रीमियम का 2 पर्सेंट और लिमिटेड प्रीमियम विकल्प के मामले में प्रीमियम का 7 पर्सेंट रहेगा.

डेथ बेनिफिट पेमेंट के नियम

अगर पॉलिसी लेने के 5 वर्ष के भीतर ही पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए और यदि जोखिम की शुरुआत की तारीख से पहले ऐसा हुआ तो ब्याज के बिना प्रीमियम रिफंड कर दिया जाएगा. इसमें टैक्स, एक्स्ट्रा चार्ज और राइडर प्रीमियम शामिल नहीं होगा. वहीं अगर जोखिम की शुरुआत की तारीख के बाद ऐसा हुआ तो मृत्यु पर तय सम एश्योर्ड का भुगतान किया जाएगा.

साथ ही अगर कोई लॉयल्टी एडिशन है तो वह भी दिया जाएगा. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के तहत डेथ बेनिफिट, चुकाए जा चुके सभी प्रीमियम्स के 105 फीसदी से कम नहीं होगा.

​मैच्योरिटी पर ये होगा फायदा

अगर पॉलिसी खरीदने वाला, उसकी मैच्योरिटी तारीख तक जीवित रहता है तो उसे मैच्योरिटी रकम का भुगतान किया जाएगा. साथ ही अगर कोई लॉयल्टी अतिरिक्त है तो वह भी दी जाएगी. मैच्योरिटी रकम, बेसिक सम एश्योर्ड के बराबर होगी. पॉलिसीधारक चाहे तो मैच्योरिटी फायदा एकमुश्त ले सकता है या फिर चाहे तो इसे 5 या 10 या 15 वर्ष की अवधि में किस्तों में पा सकता है. इसी तरह डेथ बेनिफिट भी 5 या 10 या 15 वर्ष की अवधि में किस्तों में या फिर एकमुश्त पाया जा सकता है.

जानिए क्या हैं सरेंडर के नियम?

सिंगल प्रीमियम पेमेंट वाले मामले में पॉलिसी को मैच्योरिटी से पहले कभी भी सरेंडर किया जा सकता है. अगर पहले पॉलिसी वर्ष में सरेंडर कर रहे हैं सिंगल प्रीमियम की 75 फीसदी रकम मिलेगी. इसके बाद सरेंडर करने पर सिंगल प्रीमियम की 90 फीसदी रकम मिल जाएगी. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में कम से कम 2 वर्ष के प्रीमियम का भुगतान किए जाने के बाद सरेंडर किया जा सकता है.

लोन का भी फायदा

एलआईसी बचत प्लस वाले इस प्लान में लोन की सुविधा भी है. सिंगल प्रीमियम विकल्प में लोन, पॉलिसी के 3 माह पूरे होने के बाद या फिर फ्री लुक पीरियड पूरा होने के बाद लिया जा सकता है. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट विकल्प में लोन कम से कम 2 वर्ष के प्रीमियम दिए जाने के बाद मिलेगा.

फ्री लुक पीरियड का मतलब होता है कि अगर पॉलिसीधारक, पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो ऑफलाइन पॉलिसी के मामले में इसे लेने के 15 दिन के अंदर वापस कर सकता है. ऑनलाइन ली है तो ऐसा 30 दिन के भीतर किया जा सकता है.

​आत्महत्या से जुड़े नियम

LIC Bachat Plus पॉलिसी पर जोखिम शुरू होने के एक वर्ष के अंदर अगर पॉलिसीहोल्डर आत्महत्या कर लेता है तो पॉलिसी वॉइड हो जाएगी और सिंगल प्रीमियम का 90 फीसदी लौटा दिया जाएगा. लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट के मामले में चुकाए जा चुके प्रीमियम का 80 फीसदी लौटाया जाएगा. याद रहे कि 8 वर्ष से कम उम्र वाले पॉलिसीहोल्डर के मामले में सुसाइड क्लॉज लागू नहीं है.

ये भी पढ़ें

FD Rates: सेंट्रल बैंक के बाद इस कंपनी ने भी FD की ब्याज दरों में किया इजाफा, जानें कितना ज्यादा मिलेगा फायदा?

Stock Market: सिर्फ 2 दिन में निवेशकों के 9.75 लाख करोड़ डूबे, आपका भी लगा है पैसा तो जानें क्या आगे भी जारी रहेगी गिरावट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget