एक्सप्लोरर

IPO Week: बाजार में इसी हफ्ते उतरेंगे 1110 करोड़ रुपये के 4 आईपीओ, साल की शुरुआत में ही मिला इनवेस्टमेंट का जबरदस्त मौका

Upcoming IPO: साल 2024 के दूसरे हफ्ते में ही एक मेनबोर्ड और तीन एसएमई आईपीओ बाजार में दस्तक देने वाले हैं. इन चारों आईपीओ के जरिए ये कंपनियां 1110 करोड़ रुपये से ज्यादा का खेल शेयर मार्केट पर करेंगी.

Upcoming IPO: दिसंबर 2023 में ताबड़तोड़ आईपीओ की लॉन्चिंग होती रही. अब साल 2024 के शुरुआती हफ्तों में ही एक बार फिर से आईपीओ वीक (IPO Week) आ गया है. साल के पहले हफ्ते में कोई नया आईपीओ नहीं आया. मगर, अब दूसरे हफ्ते में लगभग 1110 करोड़ रुपये के एक मेनबोर्ड और तीन एसएमई आईपीओ बाजार में उतरने वाले हैं. इसके साथ ही निवेशकों को एक बार फिर से आईपीओ में इनवेस्ट करने का मौका मिलने जा रहा है. आइए एक नजर इन कंपनियों के आईपीओ पर डाल लेते हैं. 

एक मेनबोर्ड और तीन एसएमई आईपीओ उतरेंगे बाजार में 

इस हफ्ते मेनबोर्ड पर ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation), आईबीएल फाइनेंस (IBL Finance Limited), न्यू स्वान मल्टीटेक (New Swan Multitech) और ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर (Australian Premium Solar) के आईपीओ आने वाले हैं. इसके साथ ही वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही की धमाकेदार शुरुआत हो सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि आम चुनाव के ऐलान तक आईपीओ की बाजार में भरमार रहने वाली है. सेबी के पास अभी भी विचार के लिए लगभग 36 कंपनियों के आईपीओ प्रस्ताव पड़े हुए हैं. इन कंपनियों की कोशिश बाजार से लगभग 50 हजार इकठ्ठा करने की रहेगी.  

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन 

सीएनसी मशीन बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ 9 से 11 जनवरी तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 315 से 331 रुपये फिक्स किया गया है. कंपनी ने इस आईपीओ में फ्रेश शेयर जारी किए हैं और इनके जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. 

आईबीएल फाइनेंस लिमिटेड 

इस एसएमई कंपनी का आईपीओ 33.41 करोड़ रुपये का है. इसमें कंपनी 65.5 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी. कंपनी का आईपीओ 9 से 11 जनवरी तक खुला रहेगा. इसका प्राइस बैंड 51 रुपये रखा गया है. इसके लिए आपको कुल 2000 शेयर का लॉट लेना पड़ेगा.

न्यू स्वान मल्टीटेक 

इस कंपनी का आईपीओ 11 से 15 जनवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. आईपीओ का साइज 33.11 करोड़ रुपये का है. इसका प्राइस बैंड 62 से 66 रुपये रखा गया है. इसके एक लॉट में 2000 शेयर होंगे. 

ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर 

कंपनी का 28.08 करोड़ रुपये का आईपीओ 11 जनवरी को खुलेगा और 15 जनवरी तक आप इसमें निवेश कर पाएंगे. इसका प्राइस बैंड 51 से 54 रुपये होगा और एक लॉट में निवेशकों को कम से कम 2000 शेयर खरीदने पड़ेंगे.

सेबी ने 28 कंपनियों को आईपीओ लाने की दी मंजूरी 

सूत्रों के मुताबिक, बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने 28 कंपनियों को आईपीओ (Initial Public Offer) लाने की मंजूरी दे दी है. इन आईपीओ के जरिए कंपनियां लगभग 30 हजार करोड़ रुपये बाजार से इकट्ठे करने की कोशिश करेंगी. पिछले ही हफ्ते दो एसएमई आईपीओ केसी एनर्जी (Kay Cee Energy) और कौशल्या लॉजिस्टिक्स (Kaushalya Logistics Limited) के सब्सक्रिप्शन बंद हुए थे. इनमें से केसी ने लोगों को लगभग पांच गुना तक मुनाफा दिया. कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ भी लगभग 390 गुना सब्सक्राइब हुआ है. इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि यह निवेशकों को अच्छा मुनाफा देकर जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Pension Yojna: एनपीएस और अटल पेंशन योजना से जुड़े 97 लाख नए लोग, 7 करोड़ से ज्यादा हुए सब्सक्राइबर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget