एक्सप्लोरर

कोटक महिंद्रा बैंक ने बदल दिए अकाउंट से जुड़े नियम, जानें आप पर कितना पड़ेगा असर

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सेविंग और सैलरी अकाउंट के कई चार्जेंस में बदलाव किया है. जानते हैं इस बारे में.

Kotak Mahindra Bank: देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. बैंक ने अपने सेविंग और सैलरी खाते से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. बैंक ने अपने सेविंग खाते के एवरेज बैलेंस से जुड़े नियमों, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और चेक बुक लिमिट आदि के नियमों में बदलाव किया है. बैंक ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर किए गए बदलावों के बारे में जानकारी साझा की है. जानते हैं इस बारे में.

एवरेज बैलेंस के नियमों में किया गया बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट के औसत बैलेंस के नियमों में बदलाव किया है. अब रोजाना सेविंग खाते में मेट्रो और शहरी क्षेत्र में एवरेज बैलेंस को 20,000 रुपये से घटाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है. सेमी अर्बन इलाके में इसे 10,000 रुपये से कम करके 5,000 रुपये कर दिया गया है. ग्रामीण इलाके में इस लिमिट को 5,000 रुपये से कम करके 2,500 रुपये कर दिया गया है. संकल्प सेविंग अकाउंट में सेमी अर्बन और ग्रामीण इलाके में एवरेज बैलेंस 2,500 रुपये ही तय किया गया है.

फ्री कैश ट्रांजेक्शन लिमिट में भी किया गया बदलाव

बैंक ने अपने दैनिक सेविंग, सैलरी अकाउंट, प्रो सेविंग और क्लासिक सेविंग खाते के ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव किया है. पहले ग्राहक इन खातों के जरिए कुल 10 ट्रांजेक्शन में 5 लाख रुपये तक एक महीने में ट्रांसफर कर सकते थे, जिसे घटाकर अब 5 ट्रांजेक्शन और 2 लाख रुपये तक की लिमिट तय कर दी गई है.

अब बैंक ने प्रिवी नियॉन या मैक्सिमा प्रोग्राम खाते में अब ग्राहकों को एक महीने में 7 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 5 लाख रुपये ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है. सोलो सेविंग खाते में अब ग्राहकों महीने में केवल एक बार कुल 10,000 रुपये तक ट्रांसफर करने की सुविधा मिल रही है.

एटीएम ट्रांजेक्शन की लिमिट में भी किया गया बदलाव

बैंक ने अपने एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट में भी बदलाव किया है. आप कोटक एटीएम के जरिए एक महीने में 7 फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं अन्य बैंकों के एटीएम के जरिए कुल 7 ट्रांजेक्शन मुफ्त में ग्राहकों को मिल सकते हैं. 

इन चार्जेंस में भी किया बदलाव

बैंक ने ट्रांजेक्शन फेल्योर फीस में भी बदलाव करते हुए इसका शुल्क 200 रुपये तय किया है. चेक बुक लिमिट को सालाना 25 फ्री चेक बुक पेजों को कम करके केवल 5 कर दिया है. अब ग्राहकों को IMPS, NEFT, RTS के जरिए ऑनलाइन महीने में केवल 5 बार फ्री फंड ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी. इसके बाद आपको चार्ज देना पड़ेगा. बैलेंस कम होने पर एटीएम कार्ड ट्रांजैक्शन फेल चार्ज को 20 रुपये से बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें

Hero FinCorp पर आरबीआई ने लगाया 3.1 लाख रुपये का जुर्माना, जानें क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget