एक्सप्लोरर

जानें, क्यों किराए के घर में रहना हो सकता है फायदेमंद

अगर आप भी किराए के घर में रहते हैं तो आपको जरूर पढ़नी चाहिए ये खबर.

नई दिल्लीः यूं तो रीयल स्टेट में खूब मंदी आई हुई है लेकिन कुछ लोग अपने खुद के घर में रहना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं होम लोन पर दिए जाने वाले ब्‍याज के बजाय आप किराए के घर में रहकर कैसे लाखों रूपए सेव कर सकते हैं.

हाल ही में आई रियल एस्टेट रिसर्च फर्म नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट बताती है कि मुंबई और चेन्नई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में जहां 3 फीसदी की कमी हुई है वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रॉपर्टी की कीमतों में 3 फीसदी बढ़त हुई है. लेकिन इन सबके बावजूद आपके लिए किराए घर के घर में रहना ज्यादा किफायती है.

एक उदाहरण के तौर पर देखिए, आपको 25 लाख का घर खरीदना है तो आपको 10 फीसदी डाउनपेमेंट करना जरूरी होता है. ऐसे में आपको तकरीबन 22 लाख रूपए का लोन मिलेगा. 22 लाख पर आपको तकरीबन 8 से 9 फीसदी तक ब्याज देना होगा. यानि हर महीने आपको 20 हजार रूपए की ईएमआई देनी होगी. यानि आपको अपनी सैलरी से हर माह 20 हजार रूपए ईएमआई में भरने होंगे.

वहीं किराए की बात करें तो आपको आसानी से 5 से 8 हजार में आराम से 2 बीएचके घर एनसीआर में किराए पर मिल सकता है. अगर आप महीने का 6 हजार रूपए किराए में देते हैं तो ईएमआई में जाने वाले 20 हजार में से 14 हजार रूपए की आपकी हर माह सेविंग होती है.

इन 14 हजार रूपयों को आप सिप, म्युचुअल फंड या कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं. ये निवेश आप 20 साल तक करें. यदि आपको 14 हजार के निवेश से 12 फीसदी रिटर्न भी मिलता है तो 20 साल में आप करोड़पति हो जाएंगे.

आज के समय में अच्छा रिटर्न पाने के लिए सबसे बेहतर निवेश का विकल्प इक्विटी म्युमचुअल फंड है. पिछले कुछ सालों में एसआईपी और इक्विटी म्युचुअल फंड से लोगों को 15 से 16 फीसदी का रिटर्न मिला है. वहीं लंबे समय तक निवेश में आप 12 फीसदी तक रिटर्न पा सकते हैं.

अब तो आप समझ गए होंगे कैसे सस्ता किराया देकर भी आप आसानी से करोड़ों कमा सकते हैं.

ये खबर एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget