एक्सप्लोरर

जानिए क्यों जरूरी होता है Health Insurance, इसके फायदों के बारे में जान लीजिए

Health Insurance Tips: कोरोना महामारी के दौर में हेल्थ इंश्योरेंस का महत्व और बढ़ गया है. तमाम लोग अब भी हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में नहीं जानते. कुछ आसान तरीकों से यह इंश्योरेंस कराया जा सकता है.

नई दिल्लीः देश में हर दिन महंगाई बढ़ रही है. कोरोना महामारी ने देश के लोगों को आर्थिक रूप से भी बुरी तरह प्रभावित किया है. इस महामारी के दौर में तमाम लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में जानकारी लेते हुए देखा गया. आसान भाषा में कहें, तो महामारी की वजह से भारत में अधिकतर लोग हेल्थ इंश्योरेंस कराने के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि इस दौर में इलाज बेहद महंगा है. आलम यह है कि कम आय वाले लोग तो अच्छे अस्पतालों में इलाज कराने में असमर्थ साबित हो रहे हैं. आज आपको बताएंगे कि हेल्थ इंश्योरेंस क्या होता है, यह क्यों जरूरी होता है और इसके क्या फायदे होते हैं.

क्यों जरूरी होता है हेल्थ इंश्योरेंस

जब हेल्थ इंश्योरेंस की बात करते हैं, तो सबसे पहला सवाल यह आता है कि आखिर यह क्यों जरूरी है? वर्तमान समय में महंगाई तेजी से बढ़ रही है और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज बेहद महंगा है. सरकारी अस्पतालों की बात करें, तो वहां अच्छा इलाज करना किसी चुनौती से कम नहीं है. ऐसे में आम आदमी के पास लाखों के इलाज के लिए पैसे कहां से आएंगे? ऐसी परिस्थिति में आपका हेल्थ इंश्योरेंस बड़े काम का साबित हो सकता है. आप कुछ हजार रुपए महीने के हिसाब से पैसे जमा कर हेल्थ इंश्योरेंस करा सकते हैं, जो कई लाख रुपए तक के इलाज की गारंटी दे सकता है.

हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे

हेल्थ इंश्योरेंस कराने के बाद आपको एक निश्चित राशि तक के इलाज का खर्च बीमा कंपनी प्रदान करेगी. इसके लिए आपको कंपनी से प्रक्रिया शुरू करनी होगी. हेल्थ इंश्योरेंस होने पर इलाज के दौरान पैसों की टेंशन नहीं लेनी पड़ती. इंश्योरेंस कंपनियों का कई अच्छे अस्पतालों के साथ टाई-अप होता है और उन हॉस्पिटल में जाकर आप दस्तावेज दिखाकर निश्चित राशि तक इलाज करा सकते हैं.

कई इंश्योरेंस कंपनियां अपनी पॉलिसी में आपके हेल्थ चेकअप को शामिल करने का ऑप्शन देती हैं. आप अपने प्रीमियम में थोड़ी राशि बढ़ाकर इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. खास बात यह है कि यदि आप समय-समय पर हेल्थ चेकअप करा रहे हैं, तो कई गंभीर बीमारियों के खतरे भी टाले जा सकते हैं.

हेल्थ इंश्योरेंस कराने पर आपको एक्सीडेंट या किसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज का खर्च दिया जाता है. इतना ही नहीं किसी व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है, तो एकमुश्त राशि दी जाती है. इससे पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिल जाती है. इसके अलावा इलाज में होने वाले खर्च की चिंता नहीं रहती. इसके अलावा एक्सीडेंट में शरीर के अंग खोने पर भी आर्थिक मदद मिल जाती है.

हेल्थ इंश्योरेंस कराने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है. ऐसा आयकर भुगतान अधिनियम के सेक्शन 80डी के तहत होता है. यदि आपने अपने बीमा में कोई क्लेम नहीं लिया है तो इसके लिए आपको बोनस पॉइंट मिलते हैं. इन दोनों ही विषयों की अधिक जानकारी के लिए हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget