एक्सप्लोरर

जानें आखिर कब 2000 रुपये के नोट की छपाई शुरू हुई थी? जवाब हैरान कर देगा

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में दाखिल आरटीआई में नोटबंदी से जुड़ी एक बड़ी बात का खुलासा हुआ है. 8 नवंबर को जब नोटबंदी का ऐलान हुआ था तब सरकार ने उससे कुछ पहले ही नोटबंदी की तैयारी शुरू की थी ना कि 2 साल पहले से जैसा कि कहा जा रहा था. भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राधिकरण लिमिटेड ने 2000 रुपये के नोट की छपाई नोटबंदी से 2.5-3 माह पहले अगस्त में ही शुरू कर दी थी. 2000 रुपये के नोटों की छपाई महज 2.5 महीने पहले शुरू हुई थी और तब 500 के नोट छप भी नहीं रहे थे. सरकार ने 8 नवंबर को नोटबंदी की घोषणा की थी.

भारतीय रिजर्व बैंक की सब्सिडियरी कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्रा. लि. (बीआरबीएनएमपीएल) ने आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है. सूचना के अधिकार (आरटीआई) से खुलासा हुआ है कि आरबीआई के पूर्ण स्वामित्व वाली इस यूनिट ने सरकार की नोटबंदी की घोषणा से करीब 2.5 महीने पहले ही 2000 रुपये के नए नोट छापने शुरू किए थे. हालांकि 500 रुपये के नये नोटों की छपाई का काम नोटबंदी के पखवाड़े भर या 15 दिन बाद शुरू हुई थी.

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया, ‘‘सूचना के अधिकार कानून के तहत बीआरबीएनएमपीएल से पूछे गये एक सवाल के जवाब में मिले उत्तर के अनुसार 2000 रुपये के नोट की छपाई 22 अगस्त 2016 को शुरू हो गई थी, जबकि 500 रुपये के नोट की छपाई 23 नवंबर 2016 को शुरू हुई थी. जवाब में कहा गया कि बीआरबीएनएमपीएल ने 500 रुपये के पुराने नोटों की छपाई 27 अक्तूबर को बंद कर दी थी जबकि पुराने 1000 रुपये के नोटों की छपाई 28 जुलाई से ही कम हो गयी थी.

चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि उनकी आरटीआई अर्जी पर भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्रायवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमपीएल) से मिले जवाब के जरिये यह अहम जानकारी हासिल हुई है. इसमें बताया गया कि बीआरबीएनएमपीएल के एक अधिकारी ने बताया कि इस यूनिट में 2000 रुपये के नये नोटों की छपाई का पहला चरण 22 अगस्त 2016 को शुरू किया गया था, जबकि 500 रुपये के नये नोटों की छपाई का पहला चरण 23 नवंबर 2016 आरंभ हुआ था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 की रात को घोषणा की थी कि 500 और 1000 रुपये के नोट अब वैध नहीं रहेंगे. इनकी जगह 500 और 2000 रुपये के नए नोट चलन में लाए जाएंगे. देश से काले धन का खात्मा करने के लिए नोटबंदी का ऐलान किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget