एक्सप्लोरर

Price Hike: जानिए, बीते सात दिनों में महंगे गैस कनेक्शन के अलावा क्या-क्या हुआ महंगा?

Price Hike Hits Pocket: खुदरा महंगाई दर 7 फीसदी से ज्यादा है तो थोक मूल्य आधारित महंगाई दर 15.88 फीसदी पर है. ज्यादा महंगाई के चलते आम लोगों की जेब ढीली होती जा रही है.

Price Rise Hits Common Man: महंगाई (Inflation) से आम लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है. इसका सबूत का थोक मूल्य आधारित महंगाई दर (Wholesale Price Index) का आंकड़ा जो महंगे खाने - पीने की चीजों ( High Food Prices) और महंगे ईंधन ( High Fuel Prices) के चलते 15.88 फीसदी पर जा पहुंचा है. शहरी इलाकों में रहने वालों पर खाद्य महंगाई ( Food Inflation) का असर ज्यादा है ये सरकार द्वारा जारी किया गया खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा बता रहा है.  शहरी इलाकों ( Urban Areas) में खाद्य महंगाई में बढ़ोतरी आई है. अप्रैल में शहरी इलाकों में खाद्य महंगाई दर 8.09 फीसदी रहा था जो मई में बढ़कर 8.20 फीसदी पर जा पहुंचा है. सब्जियों ( Vegetables) की बढ़ती कीमत अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है. मई महीने में सब्जियों की महंगाई दर 18.26 फीसदी रहा है. आइए डालते हैं नजर बीते साल दिनों में कौन सी चीजों महंगी हुई है और कैसे आम लोगों की जेब पर डाका डल रहा है. 

हवाई सफर महंगा
सरकारी तेल कंपनियों ( OMC's) ने हवाई ईंधन (ATF) के दामों में 16 फीसदी से ज्यादा का इजाफा 16 जून, 2022 से कर दिया है. जिसके बाद घरेलू एयरलाइंस ( Domestic Airlines) कंपनी स्पाइसजेट ( SpiceJet) ने 15 फीसदी हवाई किरायों में बढ़ोतरी कर दी है. जो लोग गर्मी छुट्टी में घुमने की योजना बना रहे थे उन्हें हवाई सफर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. स्पाइजेट के बाद माना जा रहा है कि दूसरी एयरलाइंस भी हवाई किराया बढ़ाने पर फैसले ले सकती हैं. 

रसोई गैस कनेक्शन महंगा
महंगे घरेलू रसोई गैस  के बाद अब जो लोग नया घरेलू रसोई गैस कनेक्शन (LPG Gas Connection) लेना चाहते हैं उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ( Oil Companies) ने 16 जून, 2022 से घरेलू गैस कनेक्शन महंगा कर दिया है.घरेलू रसोई गैस कनेक्शन के तहत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के सिक्‍योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया गया है. अब नया रसोई कनेक्‍शन लेने पर आपको 2,200 रुपये देने होंगे. जबकि पहले 1450 रुपये देने पड़ते थे. पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए भी 350 रुपये ज्‍यादा देने होंगे. पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी के लिए अब 800 रुपये की जगह 1150 रुपये देने होंगे. रसोई गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस रेगूलेटर के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है. नए गैस रेग्युलेटर के लिए 100 रुपये ज्यादा देना होगा.  इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150  रुपये अलग से देने होंगे. इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन और पहले सिलेंडर के लिए उपभोक्‍ता को कुल 3,690 रुपये का भुगतना करना होगा. अगर कोई उपभोक्ता दो सिलेंडर लेता है तो उसे सिक्‍योरिटी के रूप में 4400 रुपये देना होगा. 

महंगी हुई ईएमआई 
8 जून, 2022 को आरबीआई (RBI) ने रेपो रेट ( Repo Rate) में आधी फीसदी यानि 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट को 4.40 फीसदी से बढ़ाकर 4.90 फीसदी कर दिया. आरबीआई के इस फैसले के बाद लगातार बैंक कर्ज महंगा करते जा रहे हैं. आईसीआईसीआई बैंक से लेकर एचडीएफसी और एसबीआई ने होम लोन ( Home Loan) महंगा कर दिया है. वहीं जिन लोगों ने पहले से होम लोन लिया हुआ उनकी ईएमआई ( EMI) महंगी हो चुकी है. 20 लाख रुपये के होम लोन पर 611 रुपये को 50 लाख के होम लोन पर 1295 रुपये ईएमआई हर महीने महंगा हो चुका है. 

 

ये भी पढ़ें

High Airfare: महंगे हवाई ईंधन का असर, 6 महीने में 51 फीसदी तक महंगा हुआ हवाई किराया

SpiceJet Hikes Airfare: ATF के रेट बढ़ने का हुआ फौरी असर, स्पाइसजेट ने 15 फीसदी तक बढ़ाया हवाई किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget