एक्सप्लोरर

Income Tax Return E Verification: एक गलती और हो जाएगा नुकसान, जानें ITR फाइल करते समय किन बातों का रखना चाहिए ख्याल

Income Tax Return E Verification: आईटीआर का ई-वेरीफिकेशन करना बेहद जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया तो आईटीआर फाइल करना बेकार माना जाएगा.

Income Tax Return E Verification: आयकर रिटर्न (ITR) भरने के बाद अगर इसे वेरिफाई करने के काम से चूक गए हैं, तो फटाफट यह काम निपटा लें. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में एक बयान जारी कर टैक्स पेयर्स को रिटर्न फाइल करने के बाद उसे सत्यापित करने के लिए कहा. आयकर रिटर्न (आईटीआर) को तब तक वैध नहीं माना जाएगा, जब तक कि इसे वेरिफाई नहीं कर लिया जाता. 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने मैसेज में कहा है कि टैक्सपेयर्स अभी भी सुरक्षित तरीके से और बिना किसी परेशानी के आधार ओटीपी, नेट बैंकिंग, प्री-वेलिडेटेड बैंक अकाउंट या प्री-वेलिडेटेड डीमैट अकाउंट का उपयोग करके ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर मूल्यांकन वर्ष (AY) 2024-25 के लिए अपने आईटी रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन कर सकते हैं. 

इन बातों का रखें ख्याल

  • जिन भी लोगों ने अभी तक अपने इनकम टैक्स रिटर्न को वेरिफाई नहीं किया है, उन्हें इन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है. 
  • जिस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आना है वह आधार से लिंक्ड है या नहीं
  • जिस बैंक अकाउंट से ईवीसी (electronic verification code) जनरेट होना है वह ई-फाइलिंग पोर्टल से लिंक है
  • जिस डीमैट अकाउंट से ईवीसी (electronic verification code) जनरेट होना है वह ई-फाइलिंग पोर्टल से लिंक है या नहीं
  • एटीएम (ऑफलाइन विधि) के माध्यम से ईवीसी जनरेट कर आप आईटीआर को वेरीफाई कर सकते हैं
  • नेट बैंकिंग या डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (Digital Signature Certificate) के जरिए भी आप  आईटीआर को वेरीफाई कर सकते हैं

वेरिफिकेशन में न करें देरी

इनकम टैक्स के नियम के मुताबिक, आईटीआर फाइल करने के 30 दिन के भीतर ही रिटर्न को वेरिफाई करना चाहिए. हालांकि, अगर यह समय-सीमा बीत चुकी है, तो वेरिफिकेशन की तारीख को फाइल करने की तारीख मानी जाएगी.  31 मार्च 2024 की सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) अधिसूचना संख्या 2/2024 के अनुसार, वेरिफिकेशन में देरी होने पर दूसरे परिणाम भुगतने होंगे. वेरिफिकेशन के लिए आपको incometax.gov.in पर लॉग इन करना होगा. इसके बाद ई-फाइल ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर उसके अंदर पहले ऑप्शन इनकम टैक्स रिटर्न पर क्लिक करना होना और आखिर में ई-वेरिफाई रिटर्न के ऑप्शन पर जाना है. 

ये भी पढ़ें: Budget 2025: लोगों से ज्यादा खर्च कराकर इकोनॉमी को मजबूती देने की चाल, बजट में इनकम टैक्स कटौती पर हो रहा विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget