एक्सप्लोरर

Hinduja Family: कौन हैं प्रकाश हिंदुजा, जिनके परिवार को हुई सजा, जानिए कितना बड़ा है उनका कारोबार

Prakash Hinduja: हिंदुजा ग्रुप यूरोप के चेयरमैन प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी कमल हिंदुजा, बेटे अजय हिंदुजा और बहु नम्रता हिंदुजा को कम वेतन देकर ज्यादा काम कराने के आरोप में सजा हुई है.

Prakash Hinduja: ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार हिंदुजा फैमिली को तगड़ा झटका लगा है. प्रकाश हिंदुजा (Prakash Hinduja), उनकी पत्नी कमल हिंदुजा (Kamal Hinduja), बेटा अजय हिंदुजा (Ajay Hinduja) और बहु नम्रता हिंदुजा (Namrata Hinduja) शामिल हैं. उनके ऊपर मानव तस्करी व नौकरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगा गए थे. हालांकि, कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोप को सही नहीं पाया. मगर, उन्हें अपने कर्मचारियों को कम वेतन देने और ज्यादा काम कराने के आरोप में एक स्विस अदालत ने शुक्रवार को 4.5 साल तक की जेल की सजा सुनाई है. प्रकाश हिंदुजा का जन्म भारत में हुआ था. वह हिंदुजा ग्रुप यूरोप (Hinduja Group Europe) के चेयरमैन हैं.  

ब्रिटेन की सबसे अमीर फैमिली है हिंदुजा 

प्रकाश परमानंद हिंदुजा का जन्म सिंधी परिवार में जून, 1945 में हुआ था. वह भारतीय मूल के स्विस बिजनेसमैन हैं. ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवार (Britain Richest Family) का हिस्सा प्रकाश हिंदुजा का कारोबार ऑयल, गैस और बैंकिंग सेक्टर से आता है. उन्होंने अपने काम की शुरुआत ईरान में तेहरान से की थी. इसके बाद उन्होंने जेनेवा जाकर कंपनी की यूरोप ब्रांच को संभालना शुरू कर दिया. वह 2008 से मोनाको में रह रहे हैं. फिलहाल कमल और प्रकाश हिंदुजा स्वास्थ्य कारणों के चलते दुबई में हैं. इनके दो बेटे अजय हिंदुजा एवं रामकृष्ण हिंदुजा (Ramkrishan Hinduja) और बेटी रेणुका हिंदुजा (Renuka Hinduja) हैं. 

हिंदुजा फैमिली की नेट वर्थ 47 अरब डॉलर

हिंदुजा फैमिली की नेट वर्थ लगभग 47 अरब डॉलर है. इनकी लगभग 100 अरब डॉलर की संपत्ति दुनियाभर में मौजूद है. प्रकाश हिंदुजा और उनके परिवार पर आरोप लगा था कि वह अपने स्टाफ से 18 घंटे काम कराते थे. इसके एवज में उन्हें सिर्फ 7 स्विस फ्रेंक (655 रुपये) रोजाना दिए जाते थे. यह पैसा उन्हें भारत में मिलता था. स्टाफ का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाता था. साथ ही उन्हें कहीं भी जाने की इजाजत नहीं थी. हिंदुजा फैमिली ने इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करने का फैसला लिया है. 

बॉलीवुड फिल्मों के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन से हासिल की सफलता

हिंदुजा ग्रुप का कारोबार लगभग 11 सेक्टर में फैला है. लगभग 110 साल पहले परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने कमोडिटी ट्रेडिंग से इस ग्रुप की स्थापना की थी. उनके चारों बेटों श्रीचंद हिंदुजा (Srichand Hinduja), गोपीचंद हिंदुजा (Gopichand Hinduja), अशोक हिंदुजा (Ashok Hinduja) और प्रकाश हिंदुजा ने इस कारोबार को दुनियाभर में फैलाया. इन लोगों ने बॉलीवुड फिल्मों के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन से काफी सफलता हासिल की. श्रीचंद हिंदुजा की साल 2023 में मौत के बाद ग्रुप की कमान गोपीचंद हिंदुजा के हाथ में आ गई थी. इस परिवार को एशिया के टॉप 20 अमीर फैमिली में शामिल किया जाता है.  

ये भी पढ़ें 

Tomato Prices: टमाटर ने बनाया शतक, बारिश में स्थिति और बिगड़ने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget