एक्सप्लोरर

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस हर घंटे कितना पैसा कमाते हैं? जानें

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जून में समाप्त अंतिम तिमाही में 6.32 करोड़ रुपये प्रति घंटे मुनाफा कमाया.कंपनी की पैसा बनाने की स्पीड में 67 फीसदी तेजी आई. रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति भी बढ़ी है.

मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत की सबसे मूल्यवान फर्म (मोस्ट वैल्यूड फर्म) रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने जून में समाप्त अंतिम तिमाही में 6.32 करोड़ रुपये प्रति घंटे का मुनाफा कमाया. पिछली तिमाही में कंपनी प्रति घंटे 3.79 करोड़ रुपये मुनाफा कमा रही थी. ऐसे में पहले की तुलना में पैसा बनाने की स्पीड में 67 फीसदी तेजी आई.

डे बेसिस पर देखें तो पिछली तिमाही के दौरान आरआईएल ने 151.71 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो कि एक साल पहले की अवधि के 91 करोड़ रुपये प्रतिदिन के मुनाफे के मुकाबले कहीं ज्यादा है. आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी की आरआईएल में 42% हिस्सेदारी है. मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत से अपनी संपत्ति  608 मिलियन डॉलर (4519.6 करोड़ रुपये) या प्रतिदिन औसतन 2.86 मिलियन डॉलर (212.6 करोड़ रुपये) या 8.85 करोड़ रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से बढ़ोतरी देखी.

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 77 अरब डॉलर से ज्यादा
बीएसई पर आरआईएल के शेयर शुक्रवार को फ्लैट मुंबई मार्केट में लगभग 1% गिरकर 2035.40 रुपये पर बंद हुए और कंपनी का मूल्य 12,90,330 करोड़ रुपये हो गया. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 77.3 अरब डॉलर (5,74,6250 करोड़ रुपये) हो गई.  

आरआईएल का निर्यात 56,156 करोड़ रुपये  
रिलायंस का मुनाफा 1745.7 करोड़ रुपये रेवेन्यू पर रिकॉर्ड किया गया, जो कि 72.74 करोड़ रुपये के प्रति घंटा है. रेवेन्यू में 57.4% की वृद्धि दर्ज हुई है.तिमाही के दौरान आरआईएल का निर्यात 56,156 करोड़ रुपये रहा जो प्रतिदिन 617 रुपये या प्रति घंटे 25.71 रुपये से अधिक का औसत निर्यात था.

जियो और रिलायंस रिटेल में सबसे ज्यादा मुनाफा
जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल के बिजनेस ने क्रमशः 40.12 करोड़ रुपये और 10.57 करोड़ रुपये के डेली मुनाफे में योगदान दिया, जो डेली मुनाफे के आधे से अधिक है. घंटे के आधार पर जियो का मुनाफा 1.67 करोड़ रुपये रहा, जबकि रिलायंस रिटेल का मुनाफा 44 लाख रुपये रहा.
 
कंपनी को जियो प्लेटफॉर्म्स से रोजाना 244.69 करोड़ रुपये, रिटेल ऑपरेशंस से रोजाना 423.59 करोड़ रुपये और ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस से 1134.2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है. प्रतिघंटे के आधार पर जियो से राजस्व 10.19 करोड़ रुपये रहा. वहीं रिलायंस रिटेल राजस्व 17.64 करोड़ रुपये रहा, जबकि O2C कारोबार से राजस्व 47.25 करोड़ रुपये प्रति घंटे रहा.

जियो ने जून तिमाही में 1.4 करोड़ नए ग्राहक जोड़े 
रिलायंस जियो ने जून तिमाही के दौरान 1.4 करोड़ नए ग्राहक जोड़े. यानि औसतन 1.57 लाख प्रति माह या 6547 ग्राहक प्रति घंटे. ग्राहकों ने औसतन हर दिन जियो के नेटवर्क पर बात करने में लगभग आधा घंटा बिताया और 500 एमबी से ज्यादा डेटा का इस्तेमाल किया.  

यह  भी पढ़ें

कोविड-19 का असर, अप्रैल-जून तिमाही में घरों की बिक्री में 58 प्रतिशत की गिरावट: रिपोर्ट

New Rule: बैंकिंग समेत इन सेक्टर में कल से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget