एक्सप्लोरर

New Rule: बैंकिंग समेत इन सेक्टर में कल से बदल जाएंगे कई नियम, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

New Rule: जो लोग ज्यादातर एटीएम का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए अब ऐसा करना कल से महंगा हो जाएगा. वहीं आरबीआई के नए संशोधन के बाद अब आपके खाते में छुट्टी के दिन भी सैलरी-पेंशन आएगी. 

New Rule: देशभर में कल यानी एक अगस्त से बैंकिंग और इंडिया पोस्ट समेत अन्य सेक्टर्स से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. आपके रोजाना के बैंकिंग के कार्यों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. ईएमआई का भुगतान करने वाले और सैलरी-पेंशन पाने वाले लोगों को जहां फायदा मिलेगा, वहीं जो लोग ज्यादातर बार पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए अब ऐसा करना एक अगस्त से महंगा हो जाएगा. 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा बैंकिंग के नियमों में बदलाव और अन्य बैंकों के अपडेट के चलते कल से ये नियम लागू हो रहे हैं. आइए जानते है क्या हैं ये बदलाव और इनका आप पर क्या असर पड़ेगा. 

अब छुट्टी के दिन भी सैलरी होगी ट्रांसफर 

कल यानी 1 अगस्त से नैशनल ऑटोमेटेड क्लीयरिंग हाउस (एनएसीएच) की व्यवस्था सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी. एनएसीएच बैंकों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाने वाला एक बल्क पेमेंट सिस्टम है जिसके जरिये सैलरी और पेंशन ट्रांसफर की जाती हैं. वेतन के साथ ही इसके जरिये ईएमआई, बिल भुगतान और लोन भुगतान आदि भी किया जाता है. अब तक छुट्टी के दिन वेतन-पेंशन आदि का भुगतान नहीं होता था और ये सुविधा बैंकों के कामकाज वाले दिनों में ही उपलब्ध होती हैं. हालांकि आरबीआई के नए संशोधन के बाद अब आपके खाते में छु्ट्टी के दिन भी सैलरी और पेंशन आएगी. 

बढ़ जाएगी एटीएम की इंटरचेंज फीस 

यदि आप अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से किसी अन्य बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो इसके लिए आपको एक अगस्त से ज्यादा चार्ज देना होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक अगस्त से सभी बैंकों को अपने इंटरचेंज चार्ज में बढ़ोत्तरी की अनुमति दी है. वर्तमान में बैंक हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर इंटरचेंज चार्ज के तौर पर 15 रुपये लेते हैं. अब एक अगस्त से दो रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ ये चार्ज 17 रुपये हो जाएगा. वहीं अगर नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की बात करें तो वर्तमान में इस पर 5 रुपये का इंटरचेंज चार्ज देना पड़ता है जो कि अब एक अगस्त से 6 रुपये हो जाएगा. 

आरबीआई के संशोधित नियमों के अनुसार ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. वहीं दूसरे बैंकों के एटीएम से ग्राहक मेट्रो सिटी में तीन और नॉन-मेट्रो सिटी में पांच फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. इसके बाद आपको हर ट्रांजेक्शन के लिए अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा. 

इंडिया पोस्ट की डोरस्टेप सर्विस के लगेंगे चार्ज 

1 अगस्त से यदि आप डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की डोरस्टेप सर्विस का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा. IPPB फिलहाल अपनी डोरस्टेप सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों से कोईं शुल्क नहीं वसूलता है. हालांकि कल से आपको इसका इस्तेमाल करने पर प्रति सेवा 20 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना पड़ेगा.

एलपीजी की कीमतों में हो सकता है बदलाव

नियमों के अनुसार हर महीने की एक तारीख को देश भर में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है. पिछले कुछ समय की बात करें तो अप्रैल में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी. इसके बाद मई जून में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. पिछले महीने यानी जुलाई में इनके दामों में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी. 

ICICI बैंक की कई सेवा होंगी महंगी 

भारत के अग्रणी निजी बैंक ICICI की कई सेवाओं के इस्तेमाल पर आपको कल से ज्यादा चार्ज का भुगतान करना होगा. बचत खाताधारकों के लिए एटीएम इंटरचेंज फीस और चेकबुक का शुल्क कल से बढ़ जाएगा. इसके साथ ही बैंक अपने कस्टमर को चार फ़्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देगा. जिसके बाद आपको प्रति ट्रांजेक्शन 150 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा.

यह भी पढ़ें 

टाटा मोटर्स चालू वित्त वर्ष में जगुआर लैंड रोवर पर करेगी 28,900 करोड़ रुपये का निवेश, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये जुटाएगी पूंजी

IPS प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत में बोले पीएम मोदी- वित्तीय धोखाधड़ी एक बड़ी चुनौती, सरकार उठा रही कई कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget