एक्सप्लोरर

पढ़ाई के लिए चाहिए एजुकेशन लोन, जानें प्रोसेसिंग से लेकर ब्याज तक पूरी जानकारी

अगर आप पैसों की तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है आपको किसी भी बैंक से आसानी से एजुकेशन लोन मिल सकता है.

नई दिल्ली: आजकल देश में शिक्षा कितनी मंहगी है ये हम सभी जानते हैं. स्कूल से लेकर कॉलेज तक फीस बढ़ोत्तरी से अभिभावक परेशान हैं. ऐसे में बच्चों को हायर एजुकेशन दिलाना आसान बात नहीं है. हालांकि आगे की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन की सुविधा बैंकों की ओर से दी जाती है. आप बैंक से 'एजुकेशन लोन' लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं. बैंक से आप ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन या किसी भी प्रोफेशनल कोर्स के लिए लोन ले सकते हैं. लेकिन एजुकेशन लोन लेने के लिए शर्त है कि आप जिस कॉलेज या इंस्टीट्यूट से पढ़ाई करना चाहते हैं वो सरकार से मान्यता प्राप्त होना चाहिए.

कैसे ले सकते हैं एजुकेशन लोन एजुकेशन लोन लेने के लिए आपका बैंक में खाता होना जरूरी है. अगर आप पहले से बैंक के खाता धारक हैं तो आपके लिए और आसानी होगी. एजुकेशन लोन में आप बैंक से कॉलेज, पढ़ाई, हॉस्टल, लाइब्रेरी, पढ़ाई के लिए विदेश जाने का खर्च, कंप्यूटर खरीदने, विदेश में पढ़ाई करने के लिए लोन ले सकते हैं. आपको लोन चुकाने के लिए कोर्स खत्म करने या नौकरी के बाद 15 साल का वक्त दिया जाता है. इसके अलावा कई बैंक आपको एक साल का अतिरिक्त समय भी देते हैं. एजुकेशन लोन की खास बात ये है कि आपको आयकर अधिनियम में धारा 80-ई के तहत ब्याज पर टैक्स में छूट मिलती है. हालांकि ये छूट लोन चुकाने के 8 साल तक ही मिलती है. आगे आपको टैक्स चुकाना होगा. अगर आप एजुकेशन लोन लेना चाहते हैं तो हम आपको अलग अलग बैंक की पूरी जानकारी दे रहे हैं. सभी बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, अवधि अलग है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अगर आप एसबीआई से लोन लेने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपको बैंक में खाता खुलवाना होगा. बैंक के द्वारा मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज देने होंगे. आपको एसबीआई से 50 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा. हालांकि इसके लिए आपको एक को एप्लीकेंट यानि सह-आवेदक की भी जरूरत पड़ेगी. अगर आपके लोन की कीमत 7.5 लाख रुपये से ज्यादा है तो इसके लिए आपको कोलैटरल यानि एक तरह की गारंटी देने की जरूरत होगी. आपको औसत 8.80 फीसदी के हिसाब से लोन पर ब्याज देना होगा. इसकी प्रोसेसिंग फीस 10 हजार तक हो सकती है. लोन आपको अधिकतम 15 साल में चुकाना होगा.

आईसीआईसीआई बैंक आईसीआईसीआई बैंक एक प्राइवेट बैंक है जो एक करोड़ तक का एजुकेशन लोन  देती है. बैंक औसत 11.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज लेता है. 20 लाख से ज्यादा लोन लेने पर 5 से 15 फीसदी का मार्जिन होता है. बैंक एक फीसदी प्रोसेसिंग फीस लेता है. कोर्स के हिसाब से लोन 5 से 10 साल में चुका सकते हैं.

एचडीएफसी एचडीएफसी भी प्राइवेट बैंक है. यहां आपको 20 लाख तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा. बैंक 9.65 फीसदी के हिसाब से ब्याज लेता है. यहां भी 7.5 लाख रुपये से ज्यादा के लोन पर आपको गारंटी देने की जरूरत होगी. बैंक प्रोसेसिंग फीस एक फीसदी या 1,000 रुपये लेती है. लोन आप 15 साल में चुका सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक ऑफ बड़ौदा से आप 80 लाख तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं. 4 लाख तक के लोन में आपको किसी कोलैटरल की जरूरत नहीं होती, लेकिन 4 लाख से ज्यादा लोन पर 10 फीसदी का मार्जिन होता है. औसत ब्याज दर 8.85 फीसदी है. हालांकि महिलाओं के लिए 0.50 फीसदी की छूट दी जाती है. और कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लगती. लोन चुकाने की अवधि 10 से 15 साल है.

पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी में आपकी जरूरत के हिसाब से एजुकेशन लोन मिल जाता है. यहां औसत 8.85 फीसदी के हिसाब से ब्याज लिया जाता है. पीएनबी में लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है. आप 15 साल में ब्याज चुका सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

वायुसेना को मिलेंगे 106 स्वदेशी बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट, रक्षा मंत्री की अगुवाई वाली डीएएसी ने दी खरीद की मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel News: पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें
पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सरकार ने बदले नियम, जानें 1 जुलाई से क्या बदलेगा? टंकी फुल कराने वाले ध्यान दें
Business Idea: बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो
बिना 1 रुपए खर्च किए हर महीने कमाएं 70000, बिजनेस टायकून ने दिया आइडिया, Video देख लो
बेंगलुरु के इस कपल के बिजनेस प्लान की फैन बनीं जान्हवी- खुशी! जानें कैसे छह महीने में बनाया कारोबार
बेंगलुरु के इस कपल के बिजनेस प्लान की फैन बनीं जान्हवी- खुशी! जानें कैसे छह महीने में बनाया कारोबार
SpiceJet Fined: हज से लौटे कश्मीर के कपल को SpiceJet ने बोर्डिंग से रोका, अब देना होगा भारी जुर्माना, जानें रकम
हज से लौटे कश्मीर के कपल को SpiceJet ने बोर्डिंग से रोका, अब देना होगा भारी जुर्माना, जानें रकम

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Highest Milk Yielding Cow: सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
Embed widget