एक्सप्लोरर

Most Expensive Wedding: दस-बीस या पचास लाख रुपये नहीं, इस शख्स ने शादी पर खर्च किए पूरे पांच सौ करोड़!

Most Expensive Wedding: लोग अपनी शादियों को यादगार बनाने वाले के लिए हाथ खोलकर खर्च करते हैं. ऐसी महंगी शादियां कई बार चर्चा का केंद बनती हैं, लेकिन इस शादी ने तो सबको पीछे छोड़ दिया है...

Most Expensive Wedding: वेडिंग सीजन का आगाज हो गया है. भारत में लोग अक्सर शादियों पर लाखों और कई बार तो करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, जो अक्सर चर्चा का कारण बनी रहती है.  फिलहाल अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा की रहने वाली मेडिलेन ब्रॉकवे (Madelaine Brockway) अपनी ग्रैंड शादी के लिए पूरी दुनिया में चर्चा का कारण बनी हुई हैं. 26 साल की मेडिलेन ब्रॉकवे ने अपनी शादी में इतने पैसे खर्च किए हैं, जिस कारण लोग इसे 'वेडिंग ऑफ दी सेंचुरी' कह रहे हैं. मेडिलेन ने अपनी शादी में पूरे 500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

पेरिस में रचाई शाही शादी

Madelaine Brockway ने अपने बॉयफ्रेंड से फ्रांस के बेहद खूबसूरत शहर पेरिस में शादी की है. इस शानदार शादी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 5 दिन की इस ग्रैंड वेडिंग में थीम पार्टी से लेकर कई रॉयल चीजों को शामिल किया गया. इस पूरी शादी में मैडिलेन ने कुल 59 मिलियन डॉलर यानी 491 करोड़ रुपये खर्च किए. ऐसे में यह शादी विश्व की सबसे महंगी शादियों में से एक बन गई है. बता दें कि Madelaine Brockway के पिता बॉब ब्रॉकवे Ussery Automotive Group के सीईओ हैं. वहीं उनकी माता पाउला ब्रॉकवे फ्लोरिडा के Mercedes Benz ब्रांच की वाइस प्रेसीडेंट हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इस बेहद शानदार शादी की तस्वीरें वायरल होने के बाद एक वर्ग इसे रॉयल वेडिंग के रूप में देख रहा है. वहीं एक तबका ऐसा भी है, जो इसे पैसे की बर्बादी मानता है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि Madelaine Brockway की शादी किसी सपने से कम नहीं है. वहीं एक यूजर ने इस शादी को पैसे की बर्बादी करार दिया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by The Lake Como Wedding Planner (@lakecomoweddings)

">

ये है भारत की सबसे महंगी शादी

भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक है. अंबानी परिवार ने इस ग्रैंड शादी में 742 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस शादी में अमेरिकन पॉप सिंगर बियॉन्से का प्राइवेट कॉन्सर्ट तक कराया गया था. इस शादी में बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और राजनीति के कई दिग्गज शामिल हुए थे. शादी की रस्में इटली के लेक कोमो से लेकर उदयपुर और फिर मुंबई में पूरी हुई थीं. 

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें-

Pakistan Inflation: पाकिस्तान में आम लोगों के लिए भोजन भी दुश्वार, महंगाई ने मचाया चारों तरफ हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा
ITR फाइल करते वक्त TCS रह गया मिस? जानें कैसे मिलेगा रिफंड का फायदा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget