एक्सप्लोरर

किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड देगा 350 फीसदी डिविडेंड, जानिए कब है रिकॉर्ड डेट

किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड का डिविडेंड इतिहास भी मज़बूत रहा है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी लगातार डिविडेंड देती आ रही है. साल 2021 और 2022 में कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था.

किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड (Kirloskar Brothers Ltd - KBL) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने साल 2024-25 के लिए 350 प्रतिशत का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. यह घोषणा कंपनी ने अपनी ताज़ा वित्तीय रिपोर्ट जारी करते हुए की. खास बात यह है कि कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है.

डिविडेंड की रकम और तारीख

कंपनी के बोर्ड ने 14 मई 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए जानकारी दी थी कि इस बार प्रति शेयर 7 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. चूंकि एक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है, इसलिए यह 350 प्रतिशत डिविडेंड माना जाएगा.

यह डिविडेंड तभी मिलेगा जब शेयरधारक 25 जुलाई 2025 तक कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज होंगे. यानी यही रिकॉर्ड डेट है. अगर शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक (AGM) में यह प्रस्ताव पास होता है, तो डिविडेंड का भुगतान 30 अगस्त 2025 तक कर दिया जाएगा.

लगातार बढ़ता हुआ डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड

किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड का डिविडेंड इतिहास भी मज़बूत रहा है. पिछले कुछ वर्षों में कंपनी लगातार डिविडेंड देती आ रही है. साल 2021 और 2022 में कंपनी ने 3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था. 2023 में यह बढ़कर 4.50 रुपये हुआ और 2024 में 6 रुपये तक पहुंच गया. अब 2025 में यह 7 रुपये प्रति शेयर हो गया है.

क्या कहता है शेयर प्राइस का ट्रेंड?

24 जून 2025 को किरलोस्कर ब्रदर्स का शेयर बीएसई पर 1860 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन के मुकाबले 3 प्रतिशत से ज्यादा नीचे था. कंपनी का 52 हफ्तों में सबसे ऊंचा शेयर प्राइस 2684.70 रुपये रहा है, जबकि सबसे निचला स्तर 1424.05 रुपये रहा.

हालांकि इस साल अब तक शेयर 12 प्रतिशत नीचे है, लेकिन लंबे समय में इसने ज़बरदस्त रिटर्न दिया है. 3 महीनों में 3 फीसदी का फायदा हुआ है, जबकि 2 साल में 221 फीसदी, 3 साल में 487 फीसदी और 5 साल में 1408 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है.

ताज़ा तिमाही नतीजे

मार्च 2025 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 1,281.30 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले साल मार्च की 1,223.80 करोड़ रुपये से 4.7 फीसदी ज़्यादा है. हालांकि, नेट प्रॉफिट 9.92 फीसदी घटकर 137.10 करोड़ रुपये रह गया, जो मार्च 2024 में 152.20 करोड़ रुपये था.

क्या है कंपनी का बैकग्राउंड?

किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड, Kirloskar Group का हिस्सा है और यह कंपनी मुख्य रूप से कंप्रेसर, पंप और डीज़ल इंजन बनाती है. यह BSE 500 इंडेक्स का भी हिस्सा है, यानी यह भारत की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है.

अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करने वाले हैं और ऐसे शेयर ढूंढ रहे हैं जो डिविडेंड भी दें और समय के साथ ग्रो भी करें, तो किरलोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है, बशर्ते आप निवेश से पहले अपनी रिसर्च करें या सलाहकार की राय लें.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: अब इन शहरों में घर खरीदना हुआ सस्ता, दिल्ली-NCR की प्रॉपर्टी को लेकर रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
अमेरिका-ईरान तनाव फिर ले डूबा शेयर बाजार, 8 लाख करोड़ एक झटके में स्वाहा! मार्केट क्रैश से सहमे निवेशक
Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget